Korba

निजी कंपनी में काम करने वाले कामगारों को सामाजिक सुरक्षा देने की मांग की गई

कोरबा : सांसद प्रतिनिधि पंकज कुमार सोनी ने कलेक्टर और श्रमायुक्त को ज्ञापन सौंपकर विभिन्न कंपनियों में काम करने वाले युवाओं को सामाजिक सुरक्षा देने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में ज्ञापन भी सौंपा है।

सोनी का कहना है कि गिग वर्कर्स बड़ी संख्या में काम करते हैं। विभिन्न कंपनियों के लिए डिलीवरी करने अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उन्हें सामाजिक सुरक्षा योजना ईएसआई, पीएफ और दुर्घटना बीमा का लाभ नहीं मिल पाता है।

स्थाई सामाजिक सुरक्षा का अभाव बना हुआ है। इनका पंजीकरण भी नहीं है। न्यूनतम वैतन या आय की कोई गारंटी भी नहीं है। इन कंपनियों की मनमानी से उन्हें परेशानी का सामना भी करना पड़ता है। इसके लिए जिले में भी सामाजिक सुरक्षा देने ठोस कार्रवाई होनी चाहिए।

What's your reaction?

Related Posts

Korba : जिला पंचायत में तीन पदों पर भर्ती, कंप्यूटर प्रोग्रामर और कार्यक्रम अधिकारी के लिए विज्ञापन हुआ जारी

कोरबा : जिला पंचायत कोरबा ने विकसित भारत रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन…

1 of 34