मध्य प्रदेश

Crime News : किसी और के साथ था पत्नी का चक्कर! शक में पति ने काट दिया बीवी का ….. अंग, जांच मे जुटी पुलिस

झाबुआ : चरित्र शंका एक ऐसी मनोभाव बन गई है, जिसकी वजह से कईयों की जान तक चली गई। ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के झाबुआ ज़िले से सामने आया है। यहां चरित्र शंका के चलते एक पति अपनी पत्नी की नाक काट डाली। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला राणापुर थाना क्षेत्र के ग्राम पाड़लवा का है। यहां का रहने वाला एक शख्स अपनी पत्नी के साथ गुजरात के ही एक फैक्ट्री में मजदूरी करता था।

इसी दौरान महिला अपने साथ काम करने वाले एक पुरुष से बात कर लिया। इसी बात को लेकर पति और पत्नी के बीच हर रोज़ विवाद होता था।मंगलवार को दोनों पति-पत्नी संतरामपुर से बाइक पर अपने गांव लौट रहे थे। पूरे रास्ते वह अपनी पत्नी से झगड़ा करता रहा। शाम करीब 4.30 बजे जब दोनों गांव पहुंचे उनके बीच जमकर विवाद हुआ। इसके बाद आरोपी ने अपने पर्स में से ब्लेड निकाली और पत्नी की नाक काट दी।

नहीं मिली कटी हुई नाक

इस पूरी घटना के बाद आरोपी अपने घायल पत्नी को बाइक से इलाज के लिए राणापुर अस्पताल लेकर पहुंचा। गंभीर स्थिति को देख डॉक्टरों ने महिला को झाबुआ के जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि जब नाक खोजने गए तो जानवर नाक को खा गए थे। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। फिलहाल आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

What's your reaction?

Related Posts

Gangrape Case : नाबालिग छात्रा के साथ 4 युवकों ने मिलकर किया गैंगरेप, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

सीधी : मध्यप्रदेश के सीधी जिले के जमोड़ी थाना क्षेत्र में एक 16 साल की नाबालिग…

Gangrape Case : जंगल में नाबालिग के साथ युवकों ने की सामूहिक दुष्कर्म, हालत देख कांप उठी परिजनों की रूह, और फिर

डिंडौरी : मध्यप्रदेश के आदिवासी जिला डिंडौरी के बजाग थानांतर्गत वनग्राम में एक…

1 of 15