Bilashpur

CG News : एक बार फिर जीआरपी ने बचाई नाबालिग की ज़िंदगी देह व्यापार में धकेलने की कोशिश; 1 लाख में बेचने ले जा रहे थे तस्कर

बिलासपुर : जीआरपी बिलासपुर ने मानव तस्करी के एक बड़े रैकेट का खुलासा किया है। ओडिशा की रहने वाली 16 वर्षीय नाबालिग को देह व्यापार में धकेलने की कोशिश की जा रही थी। जीआरपी की सतर्कता से नाबालिग को बचा लिया गया और मामले का पर्दाफाश हुआ।

जीआरपी ने बचाई नाबालिग की ज़िंदगी

पुलिस ने पूछताछ के बाद पूरे नेटवर्क की परतें खोली हैं। दरअसल हीराकुंड एक्सप्रेस से एक युवक 16 वर्षीय लड़की को लेकर उत्तर प्रदेश जा रहा था। रास्ते में लड़की ने विरोध करते हुए ट्रेन में चिल्लाना शुरू कर दिया, जिसके बाद यात्रियों ने इसकी सूचना जीआरपी को दी। बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और लड़की को सुरक्षित उतार लिया।

1 लाख में बेचने ले जा रहे थे तस्कर

पूछताछ में सामने आया कि मध्यप्रदेश निवासी विकास नायक नामक युवक लड़की को बेचने के लिए ले जा रहा था। उसने अपने मुँह बोले मामा निराकार रोहिदास उर्फ डिस्को निवासी ओडिशा से सौदा किया था। निराकार ने उसे भरोसा दिलाया था कि वह एक लड़की की व्यवस्था कर देगा, जिसके बदले विकास ने 1 लाख रुपए देने की बात कही थी।निराकार ने मजदूर वर्ग के परिवार की इस नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने जाल में फंसा लिया। लड़की को बताया गया कि वह रिश्तेदारों के घर जा रही है, लेकिन असलियत कुछ और थी।

जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी उसे देह व्यापार में धकेलने की योजना बना चुके थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद लड़की की सीडब्ल्यूसी बाल कल्याण समिति में काउंसलिंग कराई गई। जीआरपी ने पीड़िता के बयान और सबूतों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मानव तस्करी और पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि मामले की पूछताछ 1 नवंबर से जारी थी और अब पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : बांध में युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, शरीर पर बंधा था पत्थर, जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर : जिले के तखतपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। रविवार सुबह घोरामार…

CG Crime : गौवंश से दुष्कर्म का वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल युवक हिरासत में हिंदू संगठन ने कठोर सज़ा देने की माँग

बिलासपुर : तारबहार क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है,जहां एक युवक पर…

CG High Court : मुस्लिम युवती ने सच छुपाकर हिंदू युवक से रचाई शादी, हाई कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला जाने क्या कहा

बिलासपुर : मुस्लिम युवती ने खुद को हिंदू बता हिंदू युवक से शादी कर ली। मामले का…

CG News : सहकारी बैंक में बड़ा घोटाला; शाखा प्रबंधक ने मृत व्यक्ति के खाते से किया करोड़ों का लेनदेन

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर सहकारी बैंक में बड़ा घोटाला सामने…

1 of 14