अपराध

Crime News : गैरमर्द से थे पत्नी के अवैध संबंध, पति ने हत्या कर शव बिस्तर के नीचे दफनाया, आरोपी गिरफ्तार

बहराइच : बहराइच में जरवलरोड क्षेत्र के एक गांव में कथित रूप से पत्नी के अवैध संबंधों के चलते उसकी हत्या करके घर में ही शव दफनाने के आरोपी पति को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद प्रसाद कुशवाहा ने बुधवार को बताया कि हरियाणा में मजदूरी करने वाले बहराइच जिले के ग्राम अहाता के मजरा नरपतपुरवा निवासी हरिकिशन नामक व्यक्ति की पत्नी फूला देवी (45) छह अक्टूबर से लापता थी और गत 13 अक्टूबर को देवी के भाई ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी थी।

लगभग पांच छह फुट नीचे से सड़ा-गला शव बरामद

उन्होंने बताया कि मामला तब उजागर हुआ जब शुक्रवार सुबह फूला देवी के भाई ने आरोपी के बिस्तर के नीचे मिट्टी का नया लेप देखा और पुलिस को सूचना दी। कुशवाहा के मुताबिक, शुक्रवार शाम पुलिस ने खोदाई कराई तो लगभग पांच छह फुट नीचे से फूला देवी का सड़ा-गला शव बरामद हुआ और तब तक हरिकिशन मौके से फरार हो चुका था।

दुर्गापुर तपेसिपाह से आरोपी गिरफ्तार

कुशवाहा ने बताया कि गुमशुदगी की प्राथमिकी को हत्या के मुकदमे में परिवर्तित करने के बाद आरोपी की तलाश शुरू की गयी थी और उसे मंगलवार को बाराबंकी जिले के दुर्गापुर तपेसिपाह से गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ में हत्यारोपी हरिकिशन ने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया कि हरियाणा से लौटने पर उसने अपनी पत्नी को गुड्डू नामक युवक के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देखा था और इससे नाराज होकर उसने फूला की हत्या करने के बाद शव को अपने कमरे में ही दफना दिया था।

What's your reaction?

Related Posts

Rape Case : रिश्ते हुए शर्मसार, पिता ने नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार, मामले का खुलासा होते ही रफूचक्कर हुआ आरोपी

नई दिल्ली : उत्तर-पश्चिम दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में एक व्यक्ति द्वारा अपनी…

पहले दिल से किया जुदा फिर धड़ से अलग कर दिया सिर.. इश्कबाजी में फंसी बीवी ने पार की हदें, ऐसे उजाड़ा अपना सुहाग

सिलीगुड़ी : पश्चिम बंगाल के बागडोगरा में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया…

CG Crime : युवक का अपहरण कर बेरहमी से पीटा, मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत; जमीन विवाद में हत्या की आशंका

अंबिकापुर/सूरजपुर : सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विकासखंड में एक युवक का दिनदहाड़े…

Crime News : सेक्स के बाद करता था हत्या! डेटिंग ऐप से बिछाता था जाल, ‘साइको किलर’ को लेकर हुआ सनसनीखेज खुलासा

भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से सनसनीखेज मामला सामने आया है। भोपाल की…

1 of 14