अपराध

Crime News : इश्क का खौफनाक खेल, पत्नी – प्रेमी ने मिलकर की पति की हत्या शव के टुकड़े कर जलाकर खेत में दफनाया

मंदसौर : मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले से एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। भानपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम दूधाखेड़ी में एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी। इतनी क्रूर थी कि कातिलों ने पहले पति को मारा, फिर शव के टुकड़े किए, उसे जलाया और बचे हुए अवशेषों को खेत में गाड़ दिया।

पांच साल से चल रहा था अवैध प्रेम प्रसंग

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक धनराज नाथ योगी की पत्नी का पिछले पांच वर्षों से गांव के ही रहने वाले पंकज चौधरी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। यह अवैध संबंध ही धनराज की मौत का कारण बना। आरोप है कि 10 अप्रैल को मुख्य आरोपी पंकज चौधरी, धनराज को गाड़ी में बैठाकर ले गया और फिर उसकी पत्नी को भी साथ ले लिया। इसके बाद सुनसान जगह पर ले जाकर उसे मौत के घाट उतार दिया गया।

खून के बदले खून: साक्ष्यों को मिटाने की कोशिश

हैवानियत की हदें तब पार हो गईं जब हत्या के बाद आरोपियों ने शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे जला दिया। जब अवशेष (हड्डियां) जलने से बच गए, तो उन्हें खेत में गहरे गड्ढे में दफना दिया गया ताकि किसी को शक न हो। हालांकि, अपराधियों के सारे इंतजाम धरे के धरे रह गए और पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बेटी के गंभीर आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

इस जघन्य हत्याकांड के बाद से इलाके में भारी आक्रोश है। मृतक की बेटी दिलखुश ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। वहीं, घटना के विरोध में ग्रामीण दोपहर से लेकर देर रात तक गरोठ-भानपुरा रोड पर चक्काजाम कर प्रदर्शन करते रहे।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : युवक का अपहरण कर बेरहमी से पीटा, मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत; जमीन विवाद में हत्या की आशंका

अंबिकापुर/सूरजपुर : सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विकासखंड में एक युवक का दिनदहाड़े…

1 of 15