Dhamtari

CG Crime : बीमार बेटी को ठीक करने का झांसा देकर मां को बनाया हवस का शिकार, गैंगरेप के बाद धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, पुलिस ने 4 को किया गिरफ्तार

धमतरी : धमतरी जिले में एक महिला के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला की बीमार बेटी को ठीक करने का झांसा देकर आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप किया। वहीं इस वारदात के बाद आरोपियों ने महिला पर धर्म परिवर्तन करने का भी दबाव बनाया गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म करने वाले चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक ये मामला धमतरी के मगरलोड थाना का है। थाने में पीड़ित महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी बेटी अक्सर बीमार रहती है। बीमार बेटी को प्रार्थना कर चार लोगों ने ठीक करने का दावा किया था। जिसके झांसे में आकर वह अपनी बेटी को लेकर आरोपियों के पास चली गयी थी। इसके बाद 17 नवंबर को चारों आरोपियों ने महिला की बेटी को ठीक करने की बात कहकर उसके साथ सामूहिक रूप से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया।

इस घटना के बाद आरोपियों ने महिला पर धर्म परिवर्तन करने का भी दबाव बनाया गया। आरोपियों ने दावा किया कि धर्म परिवर्तन करने से उसकी बेटी बिल्कुल स्वस्थ हो जायेगी। महिला ने जब इस बात से इंकार कर दिया। जिसके बाद आरोपियों ने घटना की जानकारी किसी दूसरे को देने पर महिला को जान से मारने की धमकी दी गई।पीड़िता महिला ने किसी तरह खुद को आरोपियों के चंगुल से बचाकर घर पहुंची। इसके बाद उसने थाने में इस घटना की रिपोर्ट दर्ज करायी।

पीड़ित महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी नारायण महार, धनेश साहू, भुनेश्वर साहू और नंद साहू के खिलाफ जुर्म दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने अपना गुनाह कबूला है। मगरलोड पुलिस ने गिरफ्तार सभी आरोपितों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

What's your reaction?

Related Posts

CG : पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एसपी भावना पांडेय ने पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की बदली पदस्थापना

धमतरी :- जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के…

CG : बहन करती रही राखी पर भाई का इंतजार, उधर मासूम भाई हो गया सड़क हादसे का शिकार, गुस्साये लोगों ने किया सड़क जाम

धमतरी : धमतरी जिले के कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम नारी में रक्षाबंधन के दिन एक…

1 of 10