पॉलिटिक्स

खत्म हो सकती है भूपेश बघेल की विधायकी? हाईकोर्ट के फैसले के बाद बीजेपी का बड़ा दावा, जानें क्या है पूरा मामला

रायपुर : प्रदेश की राजनीति गलियारों में एक बार फिर गरमा गई है। दरअसल, पूर्व सीएम भूपेश बघेल को लेकर बीजेपी ने बड़ा दावा किया है। बीजेपी का दावा ​है कि जल्द ही उनकी विधायकी भी रद्द हो सकती है।

हाईकोर्ट ने खारीज की अर्जी

दरअसल, पाटन चुनाव मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अर्जी को हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। उन्होंने अपने निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका पर अतिरिक्त मुद्दे जोड़ने की मांग की थी, जिसे जस्टिस रवींद्र कुमार अग्रवाल ने ठुकरा दिया है। जिसके बाद बीजेपी ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पूर्व सीएम पर निशाना साधा है।

बीजेपी ने पोस्ट पर साधा निशाना

BJP ने भूपेश बघेल की तस्वीर शेयर करते हुए पोस्ट पर लिखा है कि जल्द ही उनकी विधायकी भी रद्द हो सकती है। BJP ने अपने पोस्ट में कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं, चुनावी नियमों के उल्लंघन के आरोपों का जवाब भूपेश को अदालत में देना होगा।

बीजेपी ने कहा खत्म हो सकती है विधायकी

पोस्ट में आगे लिखा है कि पाटन चुनाव मामले में भूपेश को बड़ा झटका लगा है। 2023 के पाटन विधानसभा चुनाव को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश की मुश्किलें बरकरार हैं। मतदान से पहले लागू 48 घंटे की प्रचार-निषेध अवधि में रैली निकालने के आरोपों को लेकर भाजपा नेता विजय बघेल की चुनाव याचिका हाईकोर्ट में विचाराधीन है। अब आगे आने वाले फैसलों से भूपेश की विधायकी भी खत्म हो सकती है।

What's your reaction?

Related Posts

Breaking : कभी लोगों के घरों में करती थीं झाड़ू – पोछा, अब बनी भाजपा सरकार में मंत्री …. जानिए कौन है कलिता माझी?

कोलकाता : लोकतंत्र में जनता का भरोसा और संघर्ष की ताकत किसी भी व्यक्ति की तकदीर…

1 of 8