पॉलिटिक्स

सरगुजा से होगा कांग्रेस का राज्यसभा सांसद उम्मीदवार? नामांकन से दो दिन पहले आई बड़ी जानकारी, सिंह​देव के गढ़ से किसका नाम

रायपुर : छत्तीसगढ़ में राज्यसभा सीट को लेकर राजनीतिक हलचल के बीच पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने कांग्रेस हाईकमान से क्षेत्रीय संतुलन बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पार्टी को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार चयन करते समय सभी संभागों के प्रतिनिधित्व का ध्यान रखना चाहिए।

कांग्रेस में अंदरखाने हलचल

अमरजीत भगत का कहना है कि सरगुजा संभाग से वर्तमान में लोकसभा, विधानसभा और नगरीय निकायों में कांग्रेस का कोई जनप्रतिनिधि नहीं है। ऐसे में संगठनात्मक और राजनीतिक संतुलन के लिहाज से सरगुजा संभाग को राज्यसभा में प्रतिनिधित्व दिया जाना आवश्यक है।

क्या बदलेगा टिकट का गणित

उन्होंने कहा कि सरगुजा लंबे समय से कांग्रेस का मजबूत आधार रहा है लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में यहां से पार्टी का कोई निर्वाचित प्रतिनिधि नहीं है। इस कारण कार्यकर्ताओं में निराशा का माहौल है। यदि राज्यसभा में इस क्षेत्र को अवसर दिया जाता है तो इससे संगठन को मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा।

अजय चंद्राकर का पलटवार

अमरजीत के इस बयान पर पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने तीखा पलटवार किया है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि पहले कांग्रेस यह स्पष्ट करे कि वह “क्षेत्रीय संतुलन” की परिभाषा क्या मानती है। चंद्राकर ने कहा, “जब केटीएस तुलसी, रंजीता रंजन और राजीव शुक्ला को राज्यसभा भेजा गया तब कौन सा क्षेत्रीय संतुलन देखा गया था?”

उन्होंने आगे तंज कसते हुए कहा कि अगर छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेताओं की चलेगी, तब तो वे अपने लोगों को राज्यसभा भेज पाएंगे। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि चरणदास महंत और दीपक बैज क्या छत्तीसगढ़ के बाहर के नेता हैं? अजय चंद्राकर ने बयान देते हुए यह भी कहा कि अमरजीत को सरगुजा महाराज के चरणों में “सरेंडर” हो जाना चाहिए, जिससे क्षेत्रीय राजनीति में हलचल और बढ़ गई है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Politics : बीजेपी नेता की गिरफ्तारी पर सियासत गरम कांग्रेस का प्रदर्शन, फूंका अमित शाह का पुतला

बीजापुर : महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में जनपद सदस्य और भाजपा कार्यकर्ता शिवा…

Breaking : कभी लोगों के घरों में करती थीं झाड़ू – पोछा, अब बनी भाजपा सरकार में मंत्री …. जानिए कौन है कलिता माझी?

कोलकाता : लोकतंत्र में जनता का भरोसा और संघर्ष की ताकत किसी भी व्यक्ति की तकदीर…

CG Politics : वायरल ऑडियो पर गरमायी सियासत, बीजेपी मेयर पर लगे आरोपों की जांच की मांग, कांग्रेस पहुंची थाने

अंबिकापुर : अंबिकापुर नगर निगम की भाजपा महापौर मंजूषा भगत से जुड़े कथित वायरल…

CG Politics : भूपेश बघेल के घर ED की दबिश के बाद छत्तीसगढ़ में सियासी हलचल तेज, कांग्रेस बीजेपी आमने-सामने

रायपुर : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई स्थित घर पर शुक्रवार…

1 of 8