Gaurela - Pendra - Marwahi

CG : बीच सड़क पर महिला ने छात्रा को पीटा, नाखून से चेहरे को नोचा, पति से बात करने के शक पर मारपीट का वीडियो वायरल

मनेंद्रगढ़ : मनेंद्रगढ़ जिले के जनकपुर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां बीच सड़क पर एक महिला ने स्कूली छात्रा को जमकर पीटा। बताया जा रहा है कि महिला और छात्रा के बीच खूब झूमाझटकी हुई, जिसमें छात्रा के चेहरे पर नाखूनों के कई खरोच आ गए हैं।

लोगों ने बीच बचाव कर दोनों को किया अलग

इस घटना के दौरान सड़क पर भारी भीड़ जमा हो गई और लोगों ने बीच बचाव कर दोनों को अलग किया। इसके बाद जनकपुर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को थाने लेकर गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पति से छात्रा की बातचीत को लेकर नाराज थी महिला

सूत्रों के अनुसार, महिला अपने पति से छात्रा की बातचीत को लेकर नाराज थी और उसे समझाने आई थी। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और हाथापाई तक की नौबत आ गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसे लेकर लोगों में चर्चा तेज हो गई है। ⁠

छात्रा के साथ महिला की मारपीट का देखे वीडियो

What's your reaction?

Related Posts

CG : रेप का आरोपी कोर्ट से फरार, लापरवाही बरतने वाले दो पुलिसकर्मी निलंबित, विभागीय जांच के भी आदेश जारी

पेंड्रा : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में उस समय सनसनी फैल गई जब एक रेप का आरोपी…

CG News : घर में घुसकर जानलेवा हमला करने के मामले में मुख्य आरोपी को उम्रकैद, सह आरोपी को 2 साल की सजा

पेंड्रा : गौरेला थाना क्षेत्र के पतेराटोला में घर में घुसकर हत्या के प्रयास के…

1 of 5