Durg

CG Crime : घर में घुसकर सरफिरे ने मचाया आतंक, डाक्टर, इंजीनियर सहित तीन की हालत गंभीर, हथियार लेकर…

दुर्ग : भिलाई नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर-8 में रात करीब 9 बजे एक भयावह घटना ने पूरे मोहल्ले को दहला दिया। जानकारी के अनुसार, एक सरफिरे युवक ने पड़ोसी के घर में घुसकर परिवार के सदस्यों पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में BSP (भिलाई इस्पात संयंत्र) में कार्यरत पिता और उनकी दो बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं।

प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, परिवार रात में खाना खा रहा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक अचानक दीवार फांदकर घर के भीतर घुस आया। युवक के चेहरे पर नकाब था, हाथों में दस्ताने पहने हुए था और उसके पास एक धारदार रॉड जैसा हथियार था। घर में घुसते ही युवक ने BSP कर्मी पिता पर हमला कर दिया। इसके बाद उसने घर में मौजूद दोनों बेटियों को भी निशाना बनाया।

बताया जा रहा है कि दोनों बेटियां उच्च शिक्षित हैं, जिनमें एक डॉक्टर और दूसरी सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। युवक ने उनके सिर पर प्राणघातक वार किए, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले के दौरान घर में मौजूद मां ने साहस दिखाते हुए किसी तरह आरोपी के हाथ से हथियार छीनने की कोशिश की। संघर्ष के दौरान युवक ने महिला को जमीन पर पटक दिया और लात-घूंसों से बेरहमी से मारपीट की। इस झड़प में महिला का हाथ फैक्चर हो गया। बावजूद इसके, महिला ने हिम्मत नहीं हारी और शोर मचाती रहीं।

चीख-पुकार सुनकर आसपास के पड़ोसी तत्काल मौके पर पहुंचे। लोगों ने किसी तरह युवक को काबू में किया और उसे बांधकर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही भिलाई नगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल परिजनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, BSP कर्मी और उनकी दोनों बेटियों की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी का इलाज जारी है। परिवार सदमे में है और चिकित्सक लगातार उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

घटना के बाद पूरे सेक्टर-8 इलाके में भय और असुरक्षा का माहौल है। स्थानीय निवासियों में दहशत देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि इस तरह की घटना ने मोहल्ले की शांति भंग कर दी है। भिलाई नगर पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में युवक की मानसिक स्थिति और हमले के पीछे के कारणों को लेकर कई पहलुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही पूरी सच्चाई सामने लाई जाएगी।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन उग्र, ‘मटका फोड़’ आंदोलन में भाजपा नेता घायल, कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा

दुर्ग/भिलाई :4 नगर निगम में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा…

CG: अपराधियों के हौसले बुलंद, 24 घंटे के अंदर 2 युवकों की हत्या, कहीं टंगिए से वार तो कहीं पत्थर से कुचला सिर

दुर्ग:- जिले में एक ही दिन के भीतर दो अलग-अलग जगहों पर दो हत्या की वारदात हुई…

1 of 17