Gaurela - Pendra - Marwahi

CG News : हॉस्पिटल के टॉयलेट में मिला नवजात का शव, पुलिस जांच में जुटी, अब तक नहीं मिला सुराग

गौरेला पेंड्रा मरवाही :- जीपीएम जिला अस्पताल में मिले नवजात के शव के बारे में अब तक पुलिस पता नहीं लगा सकी है. हैरानी की बात ये है कि अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी से भी पुलिस को सुराग हाथ नहीं लगा है.गौरेला पुलिस पर अब इस मामले की गहनता से जांच में जुटी है कि नवजात को कौन छोड़कर गया था.

जिला अस्पताल की सुरक्षा पर सवाल

घटना ने जिला अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान में महिला शौचालय के भीतर नवजात का शव पहुंचना सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था के लिए चिंता का विषय है. पुलिस ने मामले की जांच के दौरान अस्पताल परिसर में लगे CCTV फुटेज भी खंगाले, लेकिन फिलहाल पुलिस को ऐसा कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है, जिससे नवजात को शौचालय तक पहुंचाने वाले व्यक्ति की पहचान हो सके.

सीसीटीवी में भी नहीं मिला संदिग्ध

सबसे बड़ा सवाल ये है कि जिला अस्पताल परिसर में CCTV कैमरे लगे होने के बावजूद घटना से जुड़ी गतिविधि कैमरों की निगरानी में क्यों नहीं आ सकी.क्योंकि यदि महिला शौचालय के आसपास स्थित क्षेत्र को सीसीटीवी नहीं कवर कर रहा है तो फिर कैमरे लगे क्यों हैं.इस प्रकरण से अस्पताल में आने-जाने वाले लोगों की निगरानी और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी अब सवाल उठने लगे हैं.

पुलिस ने शव को सुरक्षित करवाया

पुलिस ने नवजात के शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को सुरक्षित रखवा दिया है. पुलिस के मुताबिक इस घटना के बारे में प्रारंभिक जांच की जा रही है.सीसीटीवी के साथ संदिग्धों की पहचान की जा रही है.जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ेगी,पुलिस मुख्य आरोपी तक पहुंचेगी.

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : कार की चाबी देने से किया मना तो पेट्रोल डालकर फूंक दी पड़ोसी की कार, गांव में मचा हड़कंप

पेंड्रा : छत्तीसगढ़ के पेंड्रा क्षेत्र में कार की चाबी को लेकर हुए विवाद में एक…

CG : पत्नी के साथ पड़ोसी को बात करते देख भड़का पति, कुल्हाड़ी से काट डाला, अब कोर्ट ने सुनायी उम्रकैद की सजा

पेंड्रा : पेंड्रा क्षेत्र में चर्चित रहे हत्या प्रकरण में अदालत ने महत्वपूर्ण…

CG News : जिला जेल से फरार दुष्कर्म का आरोपी 8 घंटे बाद गिरफ्तार, जेल की दीवार फांदकर हुआ था फरार

पेंड्रा : पेंड्रारोड जिला जेल से दुष्कर्म के मामले में बंद एक कैदी के फरार होने…

CG News : दशगात्र के कार्यक्रम में तलवार से किया था हमला, अब कोर्ट ने सुनायी पिता-पुत्र को 10-10 की सजा

पेंड्रा : छत्तीसगढ़ के पेंड्रा क्षेत्र में एक गंभीर आपराधिक मामले में न्यायालय…

1 of 5