Janjgir - Champa

CG Viral Video : आत्मानंद स्कूल में छात्राओं से पोताई कराते शिक्षक का वीडियो हुआ वायरल, प्रशासन सख्त

जांजगीर-चांपा : जिले के पामगढ़ विकासखंड अंतर्गत डोंगाकोहरौद स्थित आत्मानंद स्कूल का एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ शिक्षक स्कूल की छात्राओं से दीवारों की पोताई (पेंटिंग) कराते हुए नजर आ रहे हैं। “शिक्षा के मंदिर” में पढ़ाई की बजाय श्रम कराए जाने की यह घटना सामने आते ही जिला प्रशासन हरकत में आ गया है।

कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) को तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं। DEO कार्यालय की ओर से एक जांच टीम गठित की गई है, जो वीडियो की सत्यता और घटनास्थल की पुष्टि कर रही है। प्रशासन का कहना है कि रिपोर्ट के आधार पर जिम्मेदार शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि इससे पहले भी जिले के स्कूलों से गिट्टी-मसाला उठवाने और निर्माण कार्यों में बच्चों को लगवाने के मामले सामने आ चुके हैं। अब “वर्क ट्रेनिंग” के नाम पर दी जा रही यह पोताई की जिम्मेदारी एक बार फिर शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : नगर पालिका कार्यालय में घुसकर कर्मचारी से मारपीट, पत्थर से सिर पर किया वार आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा : अकलतरा नगर पालिका कार्यालय में घुसकर कर्मचारी के साथ मारपीट करने…

CG : 22 लोगों की जान लेने वाला “मौत का पिकनिक स्पॉट” बंद.. जिला प्रशासन ने लगाई एंट्री पर रोक, बोर्ड पर लिखी चेतावनी

जांजगीर-चाम्पा : जिले का मशहूर लेकिन खतरनाक पिकनिक स्पॉट देवरी को फिलहाल अस्थाई…

CG News : दो माह बाद भी अनसुलझा कोसा हत्याकांड, अब गांव में डेरा डालेगी पुलिस ASP के नेतृत्व में SIT गठित

जांजगीर-चांपा : मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम कोसा में करीब दो माह पहले हुए अमित…

CG News : गैंगरेप-हत्या मामले में बड़ा फैसला, दो दोषियों को 4-4 बार उम्रकैद, कोर्ट ने सुनाई कड़ी सजा

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा में गैंगरेप, हत्या और लूट के एक सनसनीखेज मामले में…

1 of 17