Janjgir - Champa

CG Crime : दिनदहाड़े घर में घुसे लुटेरे, महिला से मारपीट कर लाखों के जेवर और नकदी लेकर फरार

जांजगीर-चांपा : जिले में दिनदहाड़े लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सिटी कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर 23 में दो अज्ञात आरोपियों ने एक घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट की और सोने-चांदी के जेवरात सहित नकदी लूटकर फरार हो गए। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक, दोनों आरोपी साइकिल से मौके पर पहुंचे थे।

इसके बाद घर के अंदर घुसकर उन्होंने महिला को निशाना बनाया। आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट की और घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात तथा नकदी लेकर भाग निकले। लूटे गए सामान की कुल कीमत कितनी है, इसकी आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। दिनदहाड़े घर में घुसकर हुई इस वारदात से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस इलाके में संदिग्धों की पहचान करने के साथ घटना से जुड़े सुराग जुटा रही है। फिलहाल दोनों आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की कार्रवाई जारी है। महिला के साथ हुई मारपीट और लूट की इस घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : देसी शराब पीने से पार्षद की मौत घर लौटते ही हुई सांस लेने में दिक्कत, एक और शख्स ने तोड़ा दम

जांजगीर : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में कथित तौर पर देसी शराब पीने से बसपा…

CG : शेयर ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी, फरार आरोपी पीयूष जायसवाल के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी

जांजगीर-चांपा : शेयर ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर करोड़ों रुपये…

1 of 18