Balodabajar - Bhatapara

CG : सरेराह 2 दोस्तों पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, एक की मौत दूसरा गंभीर, आरोपियों को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने कर दिया पथराव, तनाव के बीच पुलिस ने किया….!

बलौदाबाजार : बलौदाबाजार जिले में पुरानी रंजीश में 2 दोस्तों पर कुल्हाड़ी से दिनदहाड़े जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में एक युवक की मौत हो गयी, वहीं दूसरी की हालत गंभीर है। हत्या की वारदात के बाद जब पुलिस आरोपियों की गिरफ्तार के लिए उनके गांव पहुंची, तो नाराज ग्रामीणों ने पुलिस पर ही पथराव कर दिया। इस घटना में पुलिस जीप के शीशे फूट गये। इस दौरान गांव में 3 से 4 घंटे तक पुलिस टीम को ग्रामीणों ने घेर रखा था। जिसके बाद गांव में बढ़ते तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल गांव में बुलाना पड़ा। जिसके बाद जाकर आरोपियों की गिरफ्तारी की जा सकी।

जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला कसडोल थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक हत्या की वारदात में मरने वाले युवक का नाम नानू उर्फ त्रिलोक चंद कौशिक है, जो कि झबड़ी गांव का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि 1 अगस्त को नानू उर्फ त्रिलोक अपने साथी मेमचंद कौशिक के साथ मड़कड़ा गांव से गुजर रहे थे। इसी दौरान आरोपी लकी और अजय ने दोनों दोस्तों का रास्ता रोक लिया। पुरानी रंजीश के कारण आरोपियों ने नानू और मेमचंद पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ जानलेवा हमला कर दिया।

इस घटना में बुरी तरह से घायल दोनों युवक को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान जहां नानू ने दम तोड़ दिया, वहीं मेमचंद को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में रायपुर रेफर कर दिया गया।

पुलिस पर ग्रामीणों ने कर दिया हमला….बुलानी पड़ी फोर्स

हत्या की इस वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। वारदात में आरोपियों के नाम का खुलासा होने के बाद पुलिस टीम रात में ही दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मड़कड़ा गांव पहुंची। इस दौरान पुलिस की कार्रवाई को लेकर ग्रामीण भड़क गये और पुलिस पर पथराव कर दिया। इस घटना में पुलिस की 2 गाड़ियों के शीशे टूट गए। उधर आरोपियों की गिरफ्तारी की बात से नाराज ग्रामीणों ने पुलिस को 3 से 4 घंटे तक गांव में ही घेरकर बंधक बना लिया।

ग्रामीणों के बढ़ते बवाल को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने तत्काल मौके पर पुलिस फोर्स मंगवायी। मौके की नजाकत को देखते हुए एएसपी अभिषेक सिंह बल के साथ मौके पर पहुंचे। पूरे गांव को पुलिस छावनी में तब्दील करने के बाद पुलिस की कड़ी सुरक्षा में दोनों आरोपी अजय और लकी को गिरफ्तार कर थाने लाया गया। बताया जा रहा है कि गांव से आरोपियों को लेकर जाने के दौरान भी पुलिस की गाड़ी को ग्रामीणों ने रोकने की काफी कोशिश की। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : ACB – EOW की बड़ी कार्रवाई, शराब कारोबारी के ठिकाने पर छापा, शराब घोटाले से जुड़े तारों की जांच

बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ में कथित शराब घोटाले की जांच के बीच एंटी करप्शन ब्यूरो…

CG News : ASI – कांस्टेबल पर एक्शन “तू कलेक्टर है SP है या मुख्यमंत्री है …. ”विवाद का VIDEO वायरल होने पर हुआ एक्शन

बलौदाबाजार : जिले के गिधौरी थाना क्षेत्र में एक ग्रामीण से कथित अभद्र व्यवहार और…

CG News : 50 हजार दो, तभी छूटेगा ट्रैक्टर नायब तहसीलदार पर रिश्वत मांगने का आरोप, परेशान मालिक ने खाया जहर

बलौदा बाजार : जिले के कसडोल क्षेत्र में एक ट्रैक्टर मालिक ने महिला नायब तहसीलदार…

1 of 6