Janjgir - Champa

CG Teacher Suspended : बच्चों से धान छंटवा रहे शिक्षक गोपीकुमार तिवारी सस्पेंड, वीडियो वायरल होने पर हुई कार्रवाई

जांजगीर-चांपा : राज्य शासन के निर्देश पर सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में जांजगीर-चांपा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शासकीय प्राथमिक स्कूल सिलादेही में पदस्थ शिक्षक गोपीकुमार तिवारी को बच्चों से खेत में धान छंटवाने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।

यह मामला तब सामने आया जब जिला पंचायत उपाध्यक्ष के निरीक्षण के दौरान एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें देखा गया कि शिक्षक तिवारी बच्चों को पढ़ाने के बजाय उनसे खेती से जुड़ा कार्य करवा रहे थे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ, जिससे प्रशासनिक हलकों में भी हलचल मच गई।वीडियो के सामने आने के बाद मामला जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) के संज्ञान में लाया गया।

उन्होंने तत्काल शिक्षक के खिलाफ जांच के आदेश दिए। प्रारंभिक जांच में आरोप सत्य पाए गए, जिसके बाद शिक्षक गोपीकुमार तिवारी को फिलहाल निलंबित कर दिया गया है। इस घटना को लेकर शिक्षा विभाग की भी बड़ी किरकिरी हो रही है। जहां एक ओर शासन गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रहा है, वहीं दूसरी ओर कुछ शिक्षक बच्चों को श्रम में झोंककर शिक्षा की मूल भावना को कलंकित कर रहे हैं।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : तालाब में नर कंकाल मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, एक साल से लापता युवक के रूप में हुई पहचान

जांजगीर-चांपा : जिले के राहौद नगर पंचायत में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तालाब…

CG : इंस्टाग्राम पर युवती की आपत्तिजनक फोटो-वीडियो पोस्ट कर मांगे 70 हजार रुपये, मुख्य आरोपी बिहार से गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा : सोशल मीडिया के जरिए युवती को बदनाम कर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह…

CG News : नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या दो साल पहले हुई थी शादी, 11 महीने का बच्चा भी है, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले के चांपा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिवनी गांव में…

CG : शराबी दूल्हे को लौटा दी थी बारात … फिर अचानक उसी के साथ हुई शादी! 7 दिन बाद ऐसा क्या हुआ कि बदल गया पूरा फैसला?

जांजगीर : छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में शराब पीकर बारात लाने वाले दूल्हे को सबक…

CG News : खराब रिजल्ट से परेशान छात्र ने लगायी बैराज में छलांग, रिजल्ट के बाद से ही चल रहा था परेशान, तलाश जारी

जांजगीर : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक चिंताजनक घटना सामने आई है, जहां…

CG News : शराबी दूल्हे को दुल्हन ने मंडप से लौटाया, बोली …. जो खुद को नहीं संभाल सकता, वह रिश्ता क्या संभालेगा !

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले में एक दुल्हन ने ऐसा फैसला लिया है, जिसकी हर…

1 of 14