Rajnandgaon

CG Road Accident : बीएड की परीक्षा देने जा रही छात्रा को स्कूल बस ने कुचला, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

राजनांदगांव : राजनांदगांव शहर के बाहर आरके नगर चौराहे में मंगलवार को स्कूल बस के चपेटे में आने से 28 साल की एक युवती की मौत हो गई। बस के नीचे आने से गंभीर रूप से घायल युवती की उपचार के लिए अस्पताल पहुंचने से मौत हो गई। पुलिस ने स्कूल वाहन के चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बोरतलाव क्षेत्र के बुढ़ानछापर की रहने वाली त्रिलोका यादव (28 वर्ष) अपने बहन के बेटे लोकनाथ यादव के साथ रॉयल किड्स स्कूल में आयोजित बीएड की परीक्षा में शामिल होने के लिए शहर आ रही थी। इस बीच पीटीएस-रामकृष्ण चौक में स्थित ट्रैफिक सिग्नल पाईंट में वह रूकी हुई थी।

बताया जा रहा है कि जैसे ही हरी बत्ती का सिग्नल हुआ, उसी दौरान गलत दिशा से आ रही अजीज पब्लिक स्कूल की बस ने मोटर साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवती मुंह के बल गिर गई। जिससे अत्याधिक रक्तस्राव होने के कारण उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। हादसे में मृतिका के भतीजे को हल्की चोट पहुंची है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : जीजा ने अपनी ही साली से किया रेप …. इस बहाने दिल्ली ले जाकर बनाया हवस का शिकार, पहुंचा सलाखों के पीछे

राजनांदगांव : कलयुग में रिश्तों की अहमियत कम होती जा रही है। आजकल लोग अपने…

CG Breaking News : खेत में काम करने के दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने लोगों पर किया हमला 2 की मौत, आधा दर्जन ग्रामीण घायल,

राजनांदगांव : राजनांदगांव जिले में मधुमक्खी के हमले से दो ग्रामीणों की मौत हो…

CG Crime : मां ने अपने ही बेटे के ऊपर पेट्रोल डालकर लगाई आग, अस्पताल में हुई मौत, पुलिस ने किया गिरफ्तार

राजनांदगांव : जिले के अटल आवास कालोनी पेण्ड्री में एक दिल दहला देने वाली घटना…

1 of 6