Rajnandgaon

CG Breaking News : खेत में काम करने के दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने लोगों पर किया हमला 2 की मौत, आधा दर्जन ग्रामीण घायल,

राजनांदगांव : राजनांदगांव जिले में मधुमक्खी के हमले से दो ग्रामीणों की मौत हो गयी, वहीं आधा दर्जन लोग बुरी तरह से जख्मी हुए है। बताया जा रहा है कि आज रविवार सुबह बजरंगपुर नवागांव वार्ड में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब खेत में काम कर रहे ग्रामीणों पर मधुमक्खियों के एक बड़े झुंड ने हमला कर दिया। इस दर्दनाक हादसे में एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई, जबकि पांच महिलाएं और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे स्थानीय अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक घटना आज सुबह 9 बजें के करीब की बतायी जा रही है। बजरंगपुर नवागांव वार्ड निवासी सुशीला देवांगन, पार्वती साहू, माया डोंगरे, सुनीता यादव और सुमित्रा साहू रोज की तरह खेत में काम करने गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार खेत में काम करने के दौरान ही जब महिलाएं खेत में टिफिन निकालकर नाश्ता कर रही थी। तभी पास ही मौजूद मधुमक्खियों के छत्ते से निकला एक बड़ा झुंड अचानक उन पर टूट पड़ा। इस हमले में महिलांए बुरी तरह से घिर गयी। बचाव के लिए उन्होने चिल्लाना शुरू किया।

इस दौरान खेत के पास मौजूद शिव यदु और उनका बेटा भी मधुमक्खियों की चपेट में आ गए। मधुमक्खियों के डंक से सभी बुरी तरह घायल हो गए। घटना के दौरान पीड़ित ग्रामीणों को मौके पर कोई मदद नहीं मिल सकी। जिससे पीड़ित काफी देर तक वहीं तड़पते रहे। उधर जैसे ही इसकी जानकारी आसपास के ग्रामीण को हुई वे मौके पर पहुंचे। मधुमक्खियों के झुंड के छंटने के बाद उन्होंने घायलों को किसी तरह खेत से बाहर निकाला और तत्काल अस्पताल पहुंचाया। घायलों को जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।

जहां डाक्टरों ने मधुमक्खी के हमले में बुरी तरह से घायल शिव यदु और सुशीला देवांगन को मृत घोषित कर दिया। घटना में घायल हुए अन्य लोगों का इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार सभी की हालत अब स्थिर है। डाॅक्टर का कहना है कि मधुमक्खी के डंक से शरीर में एलर्जी या अन्य जटिलताएं हो सकती हैं। जिसके कारण सभी घायलों को निगरानी में रखा गया है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : जीजा ने अपनी ही साली से किया रेप …. इस बहाने दिल्ली ले जाकर बनाया हवस का शिकार, पहुंचा सलाखों के पीछे

राजनांदगांव : कलयुग में रिश्तों की अहमियत कम होती जा रही है। आजकल लोग अपने…

CG Crime : मां ने अपने ही बेटे के ऊपर पेट्रोल डालकर लगाई आग, अस्पताल में हुई मौत, पुलिस ने किया गिरफ्तार

राजनांदगांव : जिले के अटल आवास कालोनी पेण्ड्री में एक दिल दहला देने वाली घटना…

1 of 6