Rajnandgaon

CG Crime : गोलीकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, रेत तस्करी के लिए ग्रामीणों पर फायरिंग करने वाला जेसीबी मालिक गिरफ्तार, टीआई सस्पेंड

राजनांदगांव : राजनांदगांव की शिवनाथ नदी से अवैध रेत तस्करी के दौरान 11 जून की रात मोहड़ में वार्डवासियों पर गोली चलाने के आरोपी जेसीबी मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। वही सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो में जेसीबी मालिक के साथ बातचीत में सोमानी थाना प्रभारी सत्यनारायण देवांगन की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है।

बता दें इस मामले में पुलिस ने स्थानीय पार्षद संजय रजक और जेसीबी चालक भगवती निषाद को गिरफ्तार किया था। अब शनिवार को पुलिस ने इस अवैध कारोबार में शामिल जेसीबी और हाईवे के मालिक को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा अवैध रेत उत्खनन में अपनी जेसीबी और हाईवे वाहन लगाने वाले जिले के सोमनी निवासी अभिनव तिवारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

घटना का वीडियो आया सामने

वहीं अवैध रेत को लेकर गोलीकांड मामले में ग्रामीणों पर फायरिंग करने वालों का वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में दिख रहे लोग रेत के अवैध उत्खनन के लिए ग्राम मोहड़ पहुंचे थे और ग्रामीणों के विरोध करने पर फायरिंग की थी। इस मामले को लेकर एएसपी राहुल देव शर्मा ने बताया कि अवैध उत्खनन में तस्करों को वाहन देने के मामले में आरोपी अभिनव तिवारी को गिरफ्तार किया गया है। 

वहीं आरोपी अभिनव तिवारी के परिजनों ने पेश बातचीत का ऑडियो वीडियो जारी किया। जिसके बाद एसपी मोहित गर्ग ने थानेदार को सस्पेंड कर दिया। वीडियो में आरोपी थाना प्रभारी के कहने पर गाड़ियां लगाने की बात सुनाई दे रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime News : ‘क्वेश्चन समझाने’ के बहाने छात्रा से छेड़छाड़, शिक्षक गिरफ्तार, POCSO एक्ट के तहत हुई कार्रवाई

राजनांदगांव : राजनांदगांव से एक बेहद शर्मनाक और चिंताजनक मामला सामने आया है,…

CG News : छत्तीसगढ़ में थम जाएंगे ट्रक और बसों के पहिए! ड्राइवर महासंगठन ने किया स्टीयरिंग छोड़ो आंदोलन का ऐलान

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंगठन द्वारा अपनी तीन प्रमुख मांगों को लेकर…

1 of 3