Rajnandgaon

CG : शादी डॉट कॉम पर हुई थी मुलाकात, शादी के लिए होटल में बात करने बुलाया, फिर कर डाला ….

डोंगरगढ़ : शादी डॉट कॉम के जरिए पहचान कर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को डोंगरगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी, जिसके बाद आरोपी को मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से पकड़ा गया। पीड़िता ने 3 जून 2025 को डोंगरगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि चार महीने पहले शादी डॉट कॉम के माध्यम से उसकी पहचान राजकुमार पिता विरेन्द्र कंवर (उम्र 30 वर्ष, निवासी दमुआ, जिला छिंदवाड़ा, मप्र) से हुई थी।दोनों एक ही समाज के होने के कारण शादी की बातों को लेकर फोन पर संपर्क में थे।

आरोप है कि 21 अप्रैल 2025 की रात को सागर लॉज, डोंगरगढ़ में आरोपी ने शादी का भरोसा दिलाकर शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन बाद में शादी से मुकर गया और टालमटोल करने लगा। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 69 बीएनएस के तहत अपराध क्रमांक 270/2025 पंजीबद्ध किया।1 जुलाई 2025 को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : उधार के पैसों को लेकर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, दोस्त ने डंडे से पीट – पीटकर उतारा मौत के घाट

राजनांदगांव : राजनांदगांव में प्रॉपर्टी डीलर को उसके दोस्त ने मार डाला। दोनों के…

CG Road Accident : भीषण सड़क हादसा, मोटरसाइकिल और स्कॉर्पियो की भिड़ंत में 3 की मौत,एक युवती की हालत गंभीर

राजनांदगांव : छुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम शिकारीमाहका-भोलापुर मार्ग पर नहर के…

CG Crime : मां ने अपने ही बेटे के ऊपर पेट्रोल डालकर लगाई आग, अस्पताल में हुई मौत, पुलिस ने किया गिरफ्तार

राजनांदगांव : जिले के अटल आवास कालोनी पेण्ड्री में एक दिल दहला देने वाली घटना…

CG आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा में खूब मचा बवाल, सख्त नियमों के कारण परीक्षा से वंचित हुए सैकड़ों अभ्य​र्थी

रायपुर : व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आज प्रदेश भर में जिला मुख्यालयों में…

1 of 6