पॉलिटिक्स

CG Politics : बीजेपी को दिन – रात मेरे सपने आते हैं’ भूपेश बघेल के बयान पर मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का तंज, बोले – हम ….

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजनीति में बयानबाजी का दौर एक बार फिर तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के एक बयान पर कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने पलटवार करते हुए नया राजनीतिक तंज कस दिया है।

रायपुर में मीडिया से चर्चा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी उन्हें लगातार निशाना बना रही है। उन्होंने कहा, “बीजेपी को दिन-रात मेरे सपने आते हैं। दिन हो या रात, वे मुझे ही टारगेट करते हैं। अच्छी बात है कि वे मुझे अपना प्रतिद्वंद्वी मानते हैं।” भूपेश बघेल के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि भाजपा किसी व्यक्ति विशेष के बारे में सपने नहीं देखती। उन्होंने कहा, हमें कोई सपना नहीं आता। हमारी पार्टी किसी के बारे में सपना नहीं देखती।

हम बड़े सपने देखते हैं—भारत को विश्व गुरु बनाने का, विकसित भारत 2047 का और गरीब कल्याण योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का। मंत्री ने तंज कसते हुए आगे कहा, “मुझे लगता है कि भूपेश बघेल जी दिन में ही सपने देखते हैं, इसलिए उन्हें लगता है कि हम भी सपना देख रहे हैं।” दोनों नेताओं के बयानों के बाद प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। आगामी दिनों में इस मुद्दे पर सियासी प्रतिक्रियाएं और तेज होने की संभावना है।

What's your reaction?

Related Posts

Breaking : कभी लोगों के घरों में करती थीं झाड़ू – पोछा, अब बनी भाजपा सरकार में मंत्री …. जानिए कौन है कलिता माझी?

कोलकाता : लोकतंत्र में जनता का भरोसा और संघर्ष की ताकत किसी भी व्यक्ति की तकदीर…

बंगाल में ममता को भारी पड़ गई ये गलती! दीदी के हाथ से फिसल गए 60 विधायक, जानिए TMC में टूट की इनसाइड स्टोरी

कोलकाता : बंगाल की सत्ता से बाहर होने के बाद ममता बनर्जी की पार्टी TMC इन दिनों…

1 of 7