Bilashpur

CG News : विधायक देवेंद्र यादव का कुर्ता फाड़ते वीडियो वायरल, सियासत गरमाई, मंत्री केदार कश्यप का पलटवार, बोले, PSC छात्रों के लिए क्यों नहीं फाड़ा कुर्ता?

बिलासपुर : नीट पेपर लीक मामले को लेकर हुए प्रदर्शन के दौरान भिलाई विधायक देवेंद्र यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक स्वयं अपना कुर्ता फाड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। गौरतलब है कि नीट पेपर लीक मामले को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय राज्य मंत्री के बंगले का घेराव किया था। प्रदर्शन के दौरान देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया था कि पुलिस कार्रवाई में उनका कुर्ता फाड़ दिया गया।

हालांकि अब वायरल वीडियो में वे स्वयं अपना कुर्ता फाड़ते नजर आ रहे हैं, जिससे राजनीतिक विवाद और बढ़ गया है। मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस नेताओं को कुर्ता फाड़ना ही है तो उन्हें पीएससी घोटाले और छात्रों के साथ हुए कथित अन्याय के समय भी ऐसा करना चाहिए था। केदार कश्यप ने कहा कि कांग्रेस आदिवासी नेतृत्व को स्वीकार नहीं कर पाती। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी ने पहले भी आदिवासी नेताओं का अपमान किया है।

उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम का नाम लेते हुए कहा कि कांग्रेस ने उनके साथ भी सम्मानजनक व्यवहार नहीं किया। वायरल वीडियो और मंत्री के बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। वहीं कांग्रेस की ओर से इस पूरे मामले पर आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : प्लेन हादसा लैंडिंग के बाद अचानक फटा फ्लाइट का टायर, यात्रियों में मची दहशत; बाल-बाल टला बड़ा हादसा

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासा दाई केंवट एयरपोर्ट पर शुक्रवार दोपहर उस वक्त…

CG : ससुर को बताया पिता, बनवा लिया आधार कार्ड एक आरोपी से खुला 23 संदिग्धों तक पहुंचा बांग्लादेशी कनेक्शन

बिलासपुर : ससुर को अपना पिता बताकर आधार कार्ड समेत कई भारतीय दस्तावेज बनवाने का…

CG : सांसद – विधायकों के आपराधिक मामलों पर हाईकोर्ट ने जारी की स्टेटस रिपोर्ट, कई केस अब भी लंबित

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश के सांसदों और विधायकों से जुड़े आपराधिक…

1 of 42