Mahasamund

CG News : मुकम्मल न हुआ इश्क तो प्रेमी जोड़े ने उठाया ये खौफनाक कदम … लव स्‍टोरी का दुखद अंत

महासमुंद : महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित शिशुपाल पर्वत से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, यहां एक एक प्रेमी जोडे ने आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि दोनों ने शिशुपाल पर्वत छलांग लगाकर जान दे दी। मृतकों की पहचान बारीकपाली निवासी डिलेश्वर साव और एक नाबालिग युवती के रूप में हुई है। बलोदा थाना क्षेत्र का मामला।

क्यों उठाया ये खौफनाक कदम

मिली जानकारी के अनुसार, ये पूरा मामला बलोदा थाना क्षेत्र का का है, मृतक युवक- युवती एक ही गांव के रहने वाले है, आशंका है कि दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था और इसी के चलते उन्होंने यह खौफनाक कदम उठाया है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

कवर्धा में फांसी पर लटके मिले प्रेमी जोड़े

आपको बता दें कि बीते 19 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में भी एक प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या कर ली थी। जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला पांडातराई थाना के जंगलपुर इलाके का है। यहां एक प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या कर ली। दोनों के शव उनके ही घर के अंदर फांसी पर लटकते हुए मिले थे।

पुलिस जांच में सामने आया है कि, युवक और युवती दोनों ही पहले से शादीशुदा थे। इसके बाद दोनों ने घर से भागकर आपस में शादी कर ली थी और तीन साल से एक साथ रह रहे थे। वहीं अचानक दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड की पत्थर से कुचलकर हत्या, प्रेमी ने क्यों रची थी हत्या की साजिश, खुला चौकाने वाला राज

महासमुंद : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बसना थाना अंतर्गत ग्राम इंद्रपुर में हुई…

CG News : गांव का सरपंच रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB की टीम ने ऐसे दबोचा, निर्माण कार्य की एनओसी के लिए ले रहा था घूस

महासमुंद : जिले से इस वक्त की बड़ी खबर… एसीबी की टीम ने रिश्वत लेते हुए एक सरपंच…

CG News : नेशनल हाईवे पर मौत बनकर फटा सिलेंडर, धू-धू कर जली पिकअप, देखें दिल दहला देने वाला मंजर का वीडियो

महासमुंद : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के सिंघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल…

CG Job : युवाओं के लिए सुनहरा मौका इन जिलों में लगेगा प्लेसमेंट कैंप, 10वीं – 12वीं पास कर सकेंगे आवेदन – देखिए पूरी डिटेल

महासमुंद : छत्तीसगढ़ के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर…

CG : प्यार की खौफनाक सजा? गर्लफ्रेंड से मिलने गया था गांव, फिर जो हुआ रूह कंपा देगा, पहाड़ियों में मिली सड़ी – गली लाश

महासमुंद : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बसना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात ने…

1 of 7