Mahasamund

CG News : बारिश का कहर, स्टॉप डैम धंसने से बुजुर्ग मुरूम में दबा, एनडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

महासमुंद : जिले के सिंघोडा थाना क्षेत्र के रक्सा गांव में भारी बारिश ने तबाही मचा दी। नाले पर बना एक स्टॉप डैम पानी के तेज बहाव और भीतरी रिसाव के कारण अचानक धंस गया, जिसके मुरूम में खड़ा एक बुजुर्ग शोभा राम 60 वर्ष दब गया। 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद उसे निकालने में सफलता नहीं मिली है। एनडीआरएफ की टीम और स्थानीय प्रशासन रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटा हुआ है, लेकिन तेज पानी का बहाव चुनौती बना हुआ है।

बता दें कि घटना शुक्रवार को उस समय हुई, जब भारी बारिश के कारण नाले का जलस्तर बढ़ गया। शोभा राम स्टॉप डैम पर खड़े थे, तभी मुरूम अचानक धंस गया और वे 15-20 फीट नीचे मिट्टी में दब गए। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें खोजने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं मिले। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ओडिशा से एनडीआरएफ की एक विशेष टीम बुलाई गई।

गोताखोरों ने नाले में खोजबीन की, लेकिन तेज बहाव के कारण सफलता नहीं मिली। पोकलेन मशीनों की मदद से मुरूम और मिट्टी हटाने का काम जारी है। सराइपाली एसडीएम नम्रता चौबे ने बताया कि पानी का बहाव रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन बुजुर्ग के 15-20 फीट नीचे दबे होने की आशंका है। ब्लॉक स्तर के सभी अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं।

What's your reaction?

Related Posts

CG : तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर, सवार दो भाइयों की मौके पर ही मौत, तीसरे की हालत गंभीर

महासमुंद : जिले में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी।…

CG : आधी रात शादीशुदा प्रेमिका के साथ किया कांड, फिर युवक ने कर ली आत्महत्या, वजह जानकर हैरान हो जाएंगे आप

महासमुंद : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बसना थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला…

CG : पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध छापामार कार्रवाई आरोपी के कब्जे से 06 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब बरामद

पिथौरा : महासमुंद जिले के थाना पिथौरा पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई…

1 of 7