Surajpur

CG News : पुलिस पर मारपीट और बदसलूकी के आरोप, माफी मांगते जवान का वीडियो वायरल

सूरजपुर : सूरजपुर पुलिस एक बार फिर विवादों में घिर गई है। पुलिसकर्मियों पर शराब के नशे में मारपीट और बदसलूकी करने के गंभीर आरोप लगे हैं। मामले में चंद्रमेढ़ा गांव निवासी विजय दुबे अपनी मां उर्मिला दुबे के साथ शिकायत लेकर एसपी कार्यालय पहुंचा और पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित विजय दुबे के मुताबिक, वह अपने घर से जरही की ओर जा रहा था। इसी दौरान पलमा चौक के पास पुलिसकर्मी आने-जाने वाले वाहनों की जांच कर रहे थे।

विजय का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने किसी बात को लेकर उससे विवाद किया और इसके बाद उसके साथ मारपीट की। मारपीट में उसके हाथ में गंभीर चोट आने का दावा किया गया है। विजय का आरोप है कि घटना के दौरान पुलिसकर्मी कथित तौर पर शराब के नशे में थे। वहीं, जब उसकी मां उर्मिला दुबे ने मामले में हस्तक्षेप किया तो उनके साथ भी कथित रूप से मारपीट और बदसलूकी की गई। इस मामले के सामने आने के बाद एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक पुलिसकर्मी माफी मांगता हुआ नजर आ रहा है।

वीडियो सामने आने के बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि यदि कोई गलती नहीं हुई थी तो पुलिसकर्मी द्वारा माफी मांगने की स्थिति क्यों बनी, यह भी जांच का विषय है। इधर, शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की बात कही है। हालांकि, पुलिसकर्मियों पर लगे आरोप और सामने आए माफी मांगने के वीडियो ने सूरजपुर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि घटना के दौरान वास्तव में क्या हुआ था और आरोपों में कितनी सच्चाई है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : अंधविश्वास बना हत्या की वजह नाले में मिले युवक के शव की 8 दिन बाद सुलझी गुत्थी, जांच के दौरान हो गई एक और मौत

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जादू-टोने के शक में एक युवक की हत्या किए…

CG News : फरार आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस को ग्रामीणों ने घेरा, बदसलूकी और दुर्व्यवहार का मामला दर्ज

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र अंतर्गत मदननगर गांव में…

1 of 13