सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के वनांचल जिले सूरजपुर में मर्डर की वारदात से सनसनी फैल गई. यहां के एक घर से महिला की सिर कटी लाश मिली है. पुलिस की प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद इस वारदात को अंजाम दिया गया है. बताया जा रहा है कि पति और पत्नी दोनों साथ में शराब पीये और उसी बीच दोनों में अनबन हो गया. जिसके बाद पति ने पत्नी की हत्या कर दी. गुरुवार रात की घटना है. वारदात का खुलासा शुक्रवार की सुबह हुआ.
आरोपी पति गिरफ्तार
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी बरामद की है. फिलहाल मामले की जांच जारी है. इस वारदात से लोगों में डर का माहौल है. इसे जिले के वीभत्स घटनाओें में से एक बताया जा रहा है.
सूरजपुर के तेलसरा गांव की घटना
पूरा मामला सूरजपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलसरा गांव का है. जहां घर के अंदर से एक महिला की सिर कटी लाश मिली. जैसे ही यह जानकारी लोगों को मिली पुलिस को सूचना दी गई. शुरुआती जानकारी के अनुसार महिला और उसके पति के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था इसी विवाद के बाद पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर महिला की हत्या कर दी.


























