Surajpur

CG Crime : रिश्तों को कर दिया शर्मसार दादा से जमीन को लेकर लड़ाई नाती ने किया मर्डर

सूरजपुर : जिले में जमीन विवाद ने एक परिवार को ऐसी त्रासदी दी, जिसने रिश्तों को शर्मसार कर दिया। मामूली जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया और एक नाती ने अपने ही 60 वर्षीय दादा की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक पीढ़ा गांव का निवासी था और उसका आरोपियों के साथ लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार को दोनों पक्ष सूरजपुर न्यायालय में पेशी के लिए पहुंचे थे। न्यायालय से लौटने के दौरान पर्री गांव के पास विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि, बड़े नाती ने पहले ट्रैक्टर से अपने दादा को कुचलने का प्रयास किया, लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो सका।

इसके बाद दूसरे नाती ने चाकू निकालकर वृद्ध पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भागने लगे, लेकिन स्थानीय लोगों ने पीछा कर एक आरोपी नाती को पकड़ लिया और इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, पुलिस हत्या के पीछे की वजहों और पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच कर रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : मटन नहीं पकाने पर पत्नी की हत्या करने वाले पति को उम्रकैद, अदालत ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी की बेरहमी से हत्या करने वाले आरोपी…

1 of 11