Durg

CG News : फॉर्च्यूनर की टक्कर से साईकिल सवार एक बच्चे की मौत, दूसरे की हालत गंभीर, देखें हादसे का लाइव वीडियो

दुर्ग : जिले के अमलेश्वर-पाटन मार्ग पर सोमवार को दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने सड़क पार कर रहे दो साइकिल सवार मासूम बच्चों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि दोनों बच्चे हवा में करीब दो फीट तक उछलकर सड़क पर गिर पड़े। बता दें कि घटना एक वाहन शोरूम के पास हुई, जहां दोनों दोस्त साइकिल से सड़क पार कर रहे थे। अचानक तेज गति से आई फॉर्च्यूनर ने उन्हें सामने से टक्कर मार दिया।

टक्कर के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बच्चों को अस्पताल रवाना किया। हादसे में एक 12 वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा बच्चा गंभीर रूप से घायल है। उसके सिर में गहरी चोटें आई हैं और उसे अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया है। इस दर्दनाक घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान और आक्रोशित हैं। पुलिस ने फॉर्च्यूनर वाहन जब्त कर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

What's your reaction?

Related Posts

फिर बढ़ी कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की मुश्किलें! ईओडब्ल्यू ने जारी किया नोटिस, जानें किस मामले में भेजा समन

रायपुर : कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई है। दअरसल,…

CG Crime : नवविवाहिता की हत्या का 24 घंटे में खुलासा, पति ने सिर पर मुक्के मारे फिर गला दबाकर उतारा मौत के घाट

दुर्ग : धमधा थाना क्षेत्र में नवविवाहिता अन्नू खांडे की हत्या के मामले में पुलिस…

छत्तीसगढ़ में 10 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, SAGES में Recruitment का तरीका बदला, शिक्षा मंत्री यादव ने खुद दी जानकारी

दुर्ग : छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की भर्ती को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव…

CG News : इस जिले में बिना हेलमेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल, प्रशासन ने जारी किया सख्त आदेश, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में जिला प्रशासन ने लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं…

CG Crime : कांवड़ यात्रा में मचा हड़कंप महिला पर फेंका तेजाब, बेटी – बेटा भी हुए घायल, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग : सावन के पवित्र महीने में कांवड़ यात्रा के दौरान दुर्ग जिले से दिल दहला…

CG : जिला अस्पताल में मरीज से 30 कदम दूर था ब्लड बैंक, फिर भी नहीं बच सकी जान, सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं की खुली पोल

दुर्ग : दुर्ग जिला अस्पताल में सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित 20 वर्षीय दीपिका गाड़ा…

1 of 23