Durg

फिर बढ़ी कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की मुश्किलें! ईओडब्ल्यू ने जारी किया नोटिस, जानें किस मामले में भेजा समन

रायपुर : कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई है। दअरसल, विशेष कोर्ट कोल लेवी घोटाले के आरोपी कांग्रेस नेता और अफसरों को पेश होने के लिए समन जारी किया है। जिन 9 आरोपियों को समन जारी हुआ है, उसमें कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव, पूर्व विधायक चंद्रदेव राय, रामगोपाल अग्रवाल, आईएएस जयप्रकाश मौर्य और दीपेश टांक समेत 9 लोग शामिल है।

देवेंद्र यादव समेत 9 आरोपियों को कोर्ट में पेश होने के निर्देश दिए

570 करोड़ रुपये के कथित कोल घोटाले मामले में EOW आज विशेष न्यायालय के सामने अंतिम चार्जशीट पेश करेगी। इस मामले में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव समेत 9 आरोपियों को कोर्ट में पेश होने के निर्देश दिए गए हैं। आज सभी आरोपी विशेष न्यायालय के सामने पेश होंगे। EOW की चार्जशीट में नेताओं और अफसरों पर करोड़ों रुपये के लेन-देन का आरोप लगाया गया है। मामले में IAS जयप्रकाश मौर्य और निलंबित IAS रानू साहू भी आरोपी हैं।

अब तक करीब 170 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति जब्त

चार्जशीट के मुताबिक, सोम्या चौरसिया को करीब 31 करोड़ रुपये और रानू साहू को 5.52 करोड़ रुपये मिलने का आरोप है। जांच एजेंसी का दावा है कि अब तक करीब 170 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति जब्त की जा चुकी है। EOW के मुताबिक, घोटाले की रकम का इस्तेमाल चुनावी गतिविधियों और प्रॉपर्टी खरीदने में किए जाने का भी आरोप है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : नवविवाहिता की हत्या का 24 घंटे में खुलासा, पति ने सिर पर मुक्के मारे फिर गला दबाकर उतारा मौत के घाट

दुर्ग : धमधा थाना क्षेत्र में नवविवाहिता अन्नू खांडे की हत्या के मामले में पुलिस…

छत्तीसगढ़ में 10 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, SAGES में Recruitment का तरीका बदला, शिक्षा मंत्री यादव ने खुद दी जानकारी

दुर्ग : छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की भर्ती को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव…

CG News : इस जिले में बिना हेलमेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल, प्रशासन ने जारी किया सख्त आदेश, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में जिला प्रशासन ने लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं…

CG Crime : कांवड़ यात्रा में मचा हड़कंप महिला पर फेंका तेजाब, बेटी – बेटा भी हुए घायल, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग : सावन के पवित्र महीने में कांवड़ यात्रा के दौरान दुर्ग जिले से दिल दहला…

CG : जिला अस्पताल में मरीज से 30 कदम दूर था ब्लड बैंक, फिर भी नहीं बच सकी जान, सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं की खुली पोल

दुर्ग : दुर्ग जिला अस्पताल में सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित 20 वर्षीय दीपिका गाड़ा…

1 of 23