Mahasamund

CG News : 26 हजार से अधिक किसानों को नहीं मिलेगी पीएम किसान सम्मान निधि की राशि, अधिकारियों ने दिए ये निर्देश

महासमुंद : जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत कुल 1 लाख 30 हजार 367 किसान पंजीकृत हैं। इनमें से अब तक 1 लाख 3 हजार 983 किसानों द्वारा फार्मर आईडी बनवा ली गई है तथा 26 हजार 384 किसानों की फार्मर आईडी बनना शेष है।

फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

उप संचालक कृषि एफ.आर. कश्यप ने बताया कि जिन किसानों की फार्मर आईडी नहीं बनी है, उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आगामी किस्त का लाभ नहीं मिल पाएगा। इसे गंभीरता से लेते हुए शेष सभी हितग्राही किसानों से शीघ्र फार्मर आईडी बनवाने की अपील की गई है। उन्होंने बताया कि जिन किसानों की फार्मर आईडी अभी तक नहीं बनी है, वे नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) में जाकर फार्मर आईडी बनवा सकते हैं।

व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश

इसके पश्चात बी-1 पर्ची की प्रति, आधार कार्ड की प्रति सहित आवश्यक दस्तावेज सत्यापन के लिए संबंधित पटवारी के पास जमा कर फार्मर आईडी बनाने की प्रक्रिया पूर्ण कराना अनिवार्य होगा। उन्होंने वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी को अधीनस्थ मैदानी अमला के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए हैं तथा फार्मर आईडी से वंचित किसानों से सीधे संपर्क कर उन्हें जागरूक करने कहा गया है।

What's your reaction?

Related Posts

CG : शिक्षक को कोर्ट ने सुनायी सजा, बैड टच करने वाला शिक्षक दोषी करार, POCSO कोर्ट ने सुनाई 5 साल की सजा

महासमुंद : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में नाबालिग छात्रा के साथ अशोभनीय हरकत और…

CG Job : युवाओं के लिए सुनहरा मौका इन जिलों में लगेगा प्लेसमेंट कैंप, 10वीं – 12वीं पास कर सकेंगे आवेदन – देखिए पूरी डिटेल

महासमुंद : छत्तीसगढ़ के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर…

CG News : कार से 9 करोड़ 817 लाख रूपये के सोने के जेवरात पकड़ाया, गुजरात के तीन युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया

महासमुंद : महासमुंद जिले में पुलिस को वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता मिली है।…

1 of 7