LIFE
छत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ में खून जमा देने वाली ठंड, …. इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, जानिये कब तक रहेगा ये हाल

रायपुर : छत्तीसगढ़ में इन दिनों कड़ाके की ठंड का असर साफ तौर पर देखा जा रहा है। उत्तर भारत से लगातार आ रही सर्द और बर्फीली हवाओं के चलते प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में रात के तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दो से तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में और गिरावट संभव है, जिससे ठंड का प्रकोप और बढ़ सकता है। जनवरी का दूसरा पखवाड़ा लगभग समाप्त होने को है और यह समय छत्तीसगढ़ में ठंड के चरम का माना जाता है।

दिसंबर के बाद जनवरी सबसे ठंडा महीना होता है और इस वर्ष भी मौसम ने यही रुख अपनाया है। प्रदेश के कई जिलों में ठंड ने आम जनजीवन को खासा प्रभावित किया। सुबह और रात के समय सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिला और लोग जरूरी कामों के लिए ही घरों से बाहर निकले। प्रदेश में सबसे अधिक ठंड अंबिकापुर में दर्ज की गई, जहां न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह तापमान सामान्य से करीब 4.3 डिग्री कम है।

अंबिकापुर के आसपास के पहाड़ी इलाकों, विशेषकर सामरी और मैनपाट में स्थिति और भी गंभीर बनी हुई है। इन क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान गिरकर लगभग 2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने इन इलाकों में शीतलहर चलने की पुष्टि की है। कड़ाके की ठंड के कारण इन क्षेत्रों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। लोग अलाव जलाने, हीटर और गर्म कपड़ों का सहारा लेने को मजबूर हैं। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

सुबह के समय ठंडी हवाओं और सर्द वातावरण के कारण लोगों को दैनिक गतिविधियों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मध्य छत्तीसगढ़ के दुर्ग और राजनांदगांव जिलों में भी ठंड का असर स्पष्ट रूप से नजर आ रहा है। इन जिलों में न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.5 से 4.7 डिग्री कम है। यहां भी शीतलहर जैसी स्थिति बनी हुई है और लोग ठंड से बचाव के उपाय अपनाते नजर आ रहे हैं।

राजधानी रायपुर में ठंड का असर अपेक्षाकृत कम रहा, लेकिन यहां भी न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 1 डिग्री कम है। हालांकि दिन के समय धूप निकलने से कुछ राहत मिल रही है, लेकिन सुबह और रात में ठंड का एहसास बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी 15 जनवरी तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले दो से तीन दिनों तक प्रदेश में ठंड का असर जारी रहेगा और कुछ स्थानों पर शीतलहर चल सकती है।

लोगों को ठंड से बचाव के लिए सावधानी बरतने, गर्म कपड़े पहनने और अनावश्यक रूप से रात या सुबह जल्दी बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है। प्रशासन भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है ताकि ठंड से होने वाली किसी भी परेशानी से समय रहते निपटा जा सके।

What's your reaction?

Related Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, ‘छत्तीसगढ़ कभी नक्सलवाद से प्रभावित था, आज विकास की दौड़ में आगे बढ़ रहा’ ….

रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर…

CG Weather News Update Today : प्री-मानसून की झमाझम बारिश का अलर्ट, 21 जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी

प्री-मानसून की झमाझम बारिश का अलर्ट, 21 जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली की…

छत्तीसगढ़ में कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में प्रवेश की तारीख बढ़ी, जाने कब बढ़ी डेट …. तक मिलेगा मौका

रायपुर : छत्तीसगढ़ के महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में दाखिले का इंतजार कर…

छत्तीसगढ़ में बारिश मचाएगी तबाही, तेज हवाओं के साथ जमकर बरसेंगे बदरा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘मोन्था’ का असर देखने को मिल रहा है। मंगलवार को…

1 of 20