Mahasamund

CG News : नगर पंचायत का अध्यक्ष गिरफ्तार, महिला से छेड़खानी का आरोप, समर्थकों ने किया थाने का घेराव

महासमुंद : महासमुंद जिले के तुमगांव पुलिस ने नगर पंचायत तुमगांव के अध्यक्ष बलराम कांत साहू को उनके घर से सुबह – सुबह हिरासत में लेकर थाना लाई। अध्यक्ष को उनके घर से पुलिस द्वारा हिरासत मे लिये जाने के बाद उनके समर्थको ने थाना को घेर लिया और जमकर नारे बाजी की और नगर को बंद करा दिया।

छेड़छाड़ किये जाने की लिखित शिकायत

अध्यक्ष की पत्नी ने बताया कि सुबह सुबह पुलिस आई और उन्हे जबरदस्ती हिरासत में लेकर चली गयी। पूछने पर बताया कि छेड़खानी का आरोप है। अध्यक्ष ने 29 अगस्त को तुमगांव मे अवैध शराब एवं देह व्यापार धंधे को बंद करने के लिए आवेदन दिया था। इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि प्रार्थिया महिला ने बलराम कांत साहू द्वारा छेड़छाड़ किये जाने की लिखित शिकायत थाने में की है।

शिकायत के आधार पर आज सुबह बलराम कांत साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और महिला की शिकायत पर इनके विरुद्ध बी एन एस की धारा 351(3) , 296, 74 , 75(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। अवैध शराब व देह व्यापार की शिकायत दूसरा मामला है जिसकी भी जांच की जायेगी।

भाजपा से बगावत कर लड़े थे निर्दलीय चुनाव

गौरतलब है कि तुमगांव पुलिस ने नगर पंचायत तुमगांव के अध्यक्ष बलराम कांत साहू से पूछताछ के बाद डाक्टरी मुलाहिजा कराया और उन्हे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। बलराम कांत साहू भाजपा से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़े थे और विजयी हुए थे। उसके बाद से ही वह चर्चा में बने हुए हैं।

What's your reaction?

Related Posts

CG : तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर, सवार दो भाइयों की मौके पर ही मौत, तीसरे की हालत गंभीर

महासमुंद : जिले में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी।…

CG News : नेशनल हाईवे पर मौत बनकर फटा सिलेंडर, धू-धू कर जली पिकअप, देखें दिल दहला देने वाला मंजर का वीडियो

महासमुंद : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के सिंघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल…

CG : पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध छापामार कार्रवाई आरोपी के कब्जे से 06 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब बरामद

पिथौरा : महासमुंद जिले के थाना पिथौरा पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई…

CG Job : युवाओं के लिए सुनहरा मौका इन जिलों में लगेगा प्लेसमेंट कैंप, 10वीं – 12वीं पास कर सकेंगे आवेदन – देखिए पूरी डिटेल

महासमुंद : छत्तीसगढ़ के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर…

1 of 7