Manendragarh - Chirmiri - Bharatpur

CG Breaking : तेंदुए ने घर से बुजुर्ग को घसीट ले गया, जंगल में मिली लाश, गांव में दहशत का माहौल

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर : जिले में तेंदुए के आतंक ने एक बार फिर इंसानी जान ले ली। कुवारपुर वन परिक्षेत्र के डोंगरी टोला गांव में एक बुजुर्ग को तेंदुआ घर के बाहर से ही उठाकर जंगल ले गया, जहां उसकी मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। जानकारी के मुताबिक, ‘कुवारे’ नामक बुजुर्ग रात में अपने घर के बाहर सो रहा था। इसी दौरान घात लगाए बैठे तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया और उसे घसीटते हुए जंगल की ओर ले गया।

सुबह जब परिजनों और ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली, तो गांव में हड़कंप मच गया। बाद में जंगल के भीतर बुजुर्ग का शव बरामद हुआ, जिस पर हमले के गंभीर निशान थे। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोगों का आरोप है कि इलाके में पहले भी जंगली जानवरों की आवाजाही की सूचना दी गई थी, लेकिन वन विभाग ने समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया। अब ग्रामीण तेंदुए को जल्द पकड़ने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग कर रहे हैं।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि तेंदुए की पहचान कर उसे पकड़ने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं, ताकि आगे कोई और हादसा न हो।

What's your reaction?

Related Posts

CG: घर के अंदर शान से बैठा हुआ था तेंदुआ, देखते ही घरवालों के उड़े होश, मौहल्ले में अफरा तफरी

मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर :- जनकपुर वन परिक्षेत्र के ग्राम पंचायत खिरकी में उस…

CG News : गणेश चतुर्थी के बजाय अब नवाखाई पर रहेगा स्थानीय अवकाश कलेक्टर ने जारी किया संशोधित आदेश

एमसीबी : जिले में स्थानीय अवकाश की पूर्व घोषित सूची में आंशिक संशोधन किया गया…

CG Road Accident : छत्तीसगढ़ में बड़ा सड़क हादसा मुख्यमंत्री कन्या विवाह के 54 जोड़ों से भरी बस पलटी, मची चीख – पुकार

मनेन्द्रगढ़ : छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ जिले से एक हृदयविदारक खबर सामने आ रही है।…

CG Police Transfer Breaking : कई थाना प्रभारियों के हुए तबादले, देखिये किसे कहां मिला प्रभार, पूरी सूची

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर : कई पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर आदेश जारी किया गया है।…

CG News : स्कूल की शादी पार्टी हो गया पूरा कचरा, प्रधान पाठक को DEO ने थमाया नोटिस, दो दिन में मांगा जवाब

एमसीबी : शासकीय प्राथमिक शाला बरबसपुर, संकुल बरबसपुर में विवाह कार्यक्रम आयोजित…

1 of 4