Rajnandgaon

CG NEWS : महिला टीचर ने छात्र को जड़े थप्पड़, 80% डैमेज हुआ कान, जांच जारी

राजनांदगाव : डोंगरगढ़ स्थित खालसा पब्लिक स्कूल में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। 2 जुलाई को कक्षा 7 के 13 वर्षीय छात्र सार्थक सहारे को सामाजिक विज्ञान की शिक्षिका ने इतनी जोरदार थप्पड़ मारी कि उसके दोनों कानों की नसें क्षतिग्रस्त हो गईं, जिससे उसकी सुनने की क्षमता लगभग 80% कम हो गई। घटना तब हुई जब सार्थक ने शिक्षिका के किताब निकालने के निर्देश को नहीं सुन पाया और दोबारा पूछ लिया, जिससे नाराज होकर शिक्षिका ने उसे 3-4 थप्पड़ जड़ दिए।

मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार, सार्थक की सुनने की क्षमता में भारी कमी आई है। डॉक्टरों ने ऑक्सीजन थेरेपी और स्टेरॉयड उपचार शुरू किया है। इलाज के लिए प्रतिदिन 2500 रुपये का खर्च आ रहा है, और हर चार दिन में सार्थक को रायपुर ले जाया जा रहा है। शिक्षा विभाग ने जांच के लिए टीम गठित की है, जबकि स्कूल प्रबंधन ने शिक्षिका को निलंबित कर नोटिस जारी किया है। परिजनों ने शिक्षिका की बर्खास्तगी सहित तीन मांगें रखीं। स्कूल प्रबंधन ने दो मांगें मान लीं, लेकिन बर्खास्तगी पर जांच रिपोर्ट का इंतजार है।

What's your reaction?

Related Posts

छत्तीसगढ़ के इस गांव ने बदल दी तस्वीर! हर घर सोलर से रोशन, बना प्रदेश में नंबर-1, अब नहीं रहा बिजली बिल का डर

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के छोटे से गांव खैरा ने पूरे प्रदेश…

CG News : छत्तीसगढ़ में थम जाएंगे ट्रक और बसों के पहिए! ड्राइवर महासंगठन ने किया स्टीयरिंग छोड़ो आंदोलन का ऐलान

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंगठन द्वारा अपनी तीन प्रमुख मांगों को लेकर…

राजनांदगांव SP अंकिता शर्मा को PHQ का नोटिस, विजयादशमी पर AK-47 से हवाई फायरिंग का वीडियो हुआ था वायरल

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की पुलिस अधीक्षक (SP) अंकिता शर्मा दशहरे…

1 of 7