Rajasthan

भ्रष्टाचार उजागर करना पड़ा भारी! पत्रकार की बेरहमी से कर पिटाई, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल मचा हड़कंप देखे पूरा वीडियो

सिरोही : राजस्थान के सिरोही क्षेत्र के माउंट आबू से पत्रकार की पिटाई से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है। वजह जनित से जुड़े मुद्दों को उठाकर जनता को जागरूक करना रहा। दरअसल राजस्थान के एक समाचार पत्र में काम करने वाले वरिष्ठ पत्रकार हरपाल के द्वारा नगर पालिका के खिलाफ भ्रष्टाचार के मुद्दे उठाए पालिका अधिकारियों को नागवार गुजरा।

ऐसे में पालिका माउंट आबू से जुड़े अधिकारियों ने कायरतापूर्ण काम करते हुए पत्रकार की पिटाई कर दी। बेरह्माई के साथ की गई पिटाई का वीडियो अब वायरल हो रहा है। इसको लेकर पत्रकार संगठनों में विरोध है पीड़ित की ओर से पुलिस थाने में भी मारपीट और जब में रखे पैसों और सोने की चेन छीनने का मामला दर्ज करवाया गया है।

वही सैकड़ों पत्रकारों सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों को साथ लेकर माउंट आबू में एकत्रित होकर पैदल रैली निकाली और मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पुरजोर स्वर में राज्य सरकार से मांग की कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए और पत्रकार सुरक्षा कानून को राज्य में यथाशीघ्र लागू किया जाए।

What's your reaction?

Related Posts

…. इस बात पर ठनका गर्लफ्रेंड का माथा काट दिया बॉयफ्रेंड का प्राइवेट पार्ट, 40 दिनों बाद युवक को मिली नई जिंदगी

जयपुर : राजस्थान की राजधानी जयपुर के सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल के चिकित्सकों…

सजा काटते-काटते हुआ प्यार! अब जेल में ही सात फेरे लेंगे हत्या के आरोपी, पंडित समेत 21-21 परिजन होंगे शामिल

जोधपुर : राजस्थान हाईकोर्ट ने एक अहम और मानवीय फैसला सुनाते हुए हत्या के मामले…

रेप के दोषी आसाराम को मिली अंतरिम जमानत …. मेडिकल ग्राउंड पर 6 महीने की राहत लेकिन नहीं कर पाएंगे ये

जोधपुर : यौन उत्पीड़न मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम को राजस्थान…

1 of 5