Raipur

CG News : विभागीय लापरवाही के चलते गोदाम में रखा पोटाश, चक्कर काट रहे किसानों तक नहीं पहुंच रहा

रायपुर : किसानों की मांग के अनुरूप अभी भी खाद सोसायटियों तक नहीं पहुंच रहा और खेती के इस व्यस्ततम मौसम में किसान खाद लेने सोसायटियों का चक्कर काट रहे । सोसायटियों में डी ए पी खाद की प्रभावी भंडारण तो हो ही नहीं पा रहा वहीं विपणन संघ के छतौना (मंदिर हसौद) डबल लाक गोदाम में बीते लगभग 15-20 दिनों से भंडारित पोटाश भी विभागीय लापरवाही के चलते किसानों तक नहीं पहुंच रहा। किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेंद्र शर्मा ने जानकारी दी है कि फिलहाल किसानों को डी ए पी व पोटाश की सामयिक आवश्यकता है ।

मंदिर हसौद सहकारी बैंक शाखा के अधीन आने वाले 8 सोसायटियों के अंतर्गत पड़ने वाले ग्रामों के किसान इन खादों के लिये सोसायटियों का चक्कर काट रहे पर खाद नहीं मिल रहा। जहां डी ए पी खाद की मांग के अनुरूप पूर्ति नहीं हो पा रहा वहीं छतौना गोदाम में लगभग 30 टन पोटाश खाद बीते 15-20 दिनों से भंडारित रखा हुआ है पर विभागीय लापरवाही के चलते इसे आन लाइन न किये जाने की वजह से सोसायटियों तक नहीं पहुंच पा रहा है और किसान इसके लिये संबंधित सोसायटियों का चक्कर काट रहे।

उन्होंने जानकारी दी है कि इस शाखा के अधीन आने वाले 8 सोसायटी गोढ़ी, तोड़गांव, गनौद, मंदिर हसौद, पलौद, बरौदा, टेकारी व खुटेरी के किसानों को लगभग 800 बोरी पोटाश की सामयिक आवश्यकता है लेकिन गोदाम में पोटाश होने के बाद भी समय पर किसानों को खाद उपलब्ध नहीं कराया जा रहा। कमोबेश यही स्थिति चंदखुरी शाखा के अधीन आने वाले 07 सोसायटियों के भी होने की जानकारी उन्होंने दी है। भंडारित पोटाश को किसानों तक अविलंब पहुंचवाने व मांग के अनुरूप डी ए पी सोसायटियों को उपलब्ध कराने का आग्रह उन्होंने शासन – प्रशासन के नुमाइंदों से किया है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : एक साथ 5 लोगों की मौत! मामले की SIT जांच में हुआ ये बड़ा खुलासा, पूरी घटना जानकर आपके भी उड़ जाएंगे होश

रायपुर : राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना इलाके मदनी चौक में 5 लोगों की मौत …

CG Breaking : एक ही परिवार के 5 शव मिलने से सनसनी, टिकरापारा के किराए के मकान में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक…

CG Breaking : कैबिनेट मीटिंग CM साय की अध्यक्षता में कैबिनेट ने लिये बड़े फैसले, पढ़िये सभी फैसले एक साथ

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन…

CG News : गरमी, परीक्षा व कॉपी जांच को लेकर कई जिलों में स्कूल का समय बदला, देखिये अलग-अलग जिलों से जारी आदेश

रायपुर : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में स्कूल के समय में बदलाव किया गया है। कहीं गरमी…

CG Crime : चलती ट्रेन में ‘तालिबानी सजा’! मोबाइल चोरी के आरोपी को मारी लात, ट्रेन से गिराने वाला यात्री गिरफ्तार

रायपुर : राजधानी रायपुर में चलती ट्रेन में मोबाइल चोरी के आरोपी को कथित तौर पर…

1 of 89