Raipur

CG News : एक साथ 5 लोगों की मौत! मामले की SIT जांच में हुआ ये बड़ा खुलासा, पूरी घटना जानकर आपके भी उड़ जाएंगे होश

रायपुर : राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना इलाके मदनी चौक में 5 लोगों की मौत मामले को लेकर SIT जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। बैटरी कारोबारी साजिद अली पहले अपने परिवार के सदस्यों को जहर देकर मारा। उसके एक दिन बाद शुक्रवार को साजिद ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। शुक्रवार सुबह शेख साजिद घर से निकलकर वाशरूम जाते हुए सीसीटीवी में कैद हुआ है। फिलहाल जांच जारी है। जांच टीम कई और खुलासे होने की संभावना जता रही है।

मिली जानकारी के अनुसार 17 जुलाई को मदनी चौक में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच की। इसके बाद संदिग्ध मौतों की जांच के लिए एक SIT का गठन किया गया था। अब SIT ने अपनी जांच के बाद आशंका जताई है कि साजिद ने पत्नी राबिया,बेटियां शाहिदा बेगम और इरशाबा परवीन समेत बेटा इरशाद अली को ज़हर देकर मारा था।

इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। हालांकि अभी भी स्पष्ट रूप से यह पता नहीं चल पाया है कि पूरा घटनाक्रम क्या था। फिलहाल जांच जारी है। जांच टीम कई और खुलासे होने की संभावना जता रही है।

घर से बरामद हुआ था ये सामान

बता दें कि इससे पहले पुलिस की जांच में पुलिस को घर से फिनाइल का एक डिब्बा मिला है, लेकिन कोई कीटनाशक या अन्य जहरीला पदार्थ बरामद नहीं हुआ। घटना वाली रात घर में आलू की सब्जी और चावल बने थे। वहीं साजिद बाजार से रसगुल्ले और पेड़ा लेकर आया था। पुलिस को आशंका है कि इन्हीं मिठाइयों में जहरीला पदार्थ मिलाया गया हो। फिलहाल भोजन, मिठाई और विसरा के नमूनों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : 4 सरपंचों के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी 30 दिन सेन्ट्रल जेल रायपुर भेजने के निर्देश जारी, जानें क्या है वजह

रायपुर : जिले के आरंग में विकास कार्यों में गड़बड़ी के मामले में एसडीएम ने बड़ी…

CG Breaking : एक ही परिवार के 5 शव मिलने से सनसनी, टिकरापारा के किराए के मकान में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक…

CG News : गरमी, परीक्षा व कॉपी जांच को लेकर कई जिलों में स्कूल का समय बदला, देखिये अलग-अलग जिलों से जारी आदेश

रायपुर : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में स्कूल के समय में बदलाव किया गया है। कहीं गरमी…

1 of 88