Raipur

CG Crime : चलती ट्रेन में ‘तालिबानी सजा’! मोबाइल चोरी के आरोपी को मारी लात, ट्रेन से गिराने वाला यात्री गिरफ्तार

रायपुर : राजधानी रायपुर में चलती ट्रेन में मोबाइल चोरी के आरोपी को कथित तौर पर लात मारकर ट्रेन से नीचे गिराने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस मामले में कानून अपने हाथ में लेने वाले यात्री आर. सुरेश कुमार को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, घटना 14 जुलाई की बताई जा रही है। यह घटना उरकुरा और मांढ़र रेलवे स्टेशन के बीच आजाद हिंद एक्सप्रेस में हुई। बताया जा रहा है कि ट्रेन में एक युवक पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाया गया था।

इसी दौरान एक यात्री ने युवक को लात मार दी, जिससे वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामला रेलवे पुलिस (जीआरपी) के संज्ञान में आया। जांच के दौरान वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए जीआरपी ने आरोपी यात्री आर. सुरेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार, ट्रेन से गिरने वाला युवक घायल हो गया था, लेकिन वह मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि युवक वास्तव में मोबाइल चोरी की घटना में शामिल था या नहीं।

जीआरपी ने स्पष्ट किया है कि किसी भी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने का अधिकार केवल कानून और पुलिस को है। किसी व्यक्ति को स्वयं सजा देना कानूनन अपराध है। पुलिस ने आरोपी यात्री आर. सुरेश कुमार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2) और 117(3) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : 4 सरपंचों के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी 30 दिन सेन्ट्रल जेल रायपुर भेजने के निर्देश जारी, जानें क्या है वजह

रायपुर : जिले के आरंग में विकास कार्यों में गड़बड़ी के मामले में एसडीएम ने बड़ी…

CG News : एक साथ 5 लोगों की मौत! मामले की SIT जांच में हुआ ये बड़ा खुलासा, पूरी घटना जानकर आपके भी उड़ जाएंगे होश

रायपुर : राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना इलाके मदनी चौक में 5 लोगों की मौत …

CG Breaking : एक ही परिवार के 5 शव मिलने से सनसनी, टिकरापारा के किराए के मकान में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक…

CG News : गरमी, परीक्षा व कॉपी जांच को लेकर कई जिलों में स्कूल का समय बदला, देखिये अलग-अलग जिलों से जारी आदेश

रायपुर : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में स्कूल के समय में बदलाव किया गया है। कहीं गरमी…

1 of 88