खेल

CG News : साय सरकार का बड़ा फैसला छात्र फ्री में देख सकेंगे आईपीएल मैच जाने कैसे पढ़े पूरा डिटेल

रायपुर : छत्तीसगढ़ में होने वाले आईपीएल मैच के लिए टिकटों की ऑनलाइन बिक्री शुरू होते ही फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रही है। इस सीजन रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में IPL 2026 के दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच 10 मई को रॉयल चैलेंजर बैंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच होगा। इसके बाद 13 मई को रॉयल चैलेंजर बैंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा।

इसी बीच साय सरकार ने 10वी-12वी के टॉपर्स को फ्री में क्रिकेट मैच दिखाने का फैसला लिया है, टॉपर्स RCB और MI के बीच 10 मई और 13 मई को KKR और RCB के बीच होने वाले मुकाबले का आनंद उठा सकेंगे। छात्रों को शिक्षक के साथ भेजा जाएगा, सुबह 10.00 बजे तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए है, टिकट, ठहरने और भोजन की व्यवस्था प्रशासन की रहेगी। जिसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश भी जारी कर दिया है।

7:30 बजे से शुरू होंगे मुकाबले

दोनों मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे। अब तक अपडेट के मुताबिक आरसीबी की टीम 8 मई को रायपुर पहुंचेगी और यहां 6 दिन तक रहेगी। टीम मैदान पर प्रैक्टिस भी करेगी। मुंबई इंडियंस की टीम भी 8 मई के बाद राजधानी पहुंचने की संभावना है।

BookMyShow से कर सकते हैं ऑनलाइन टिकट बुक

अब 10 मई को होने वाले मैच के लिए ऑनलाइन टिकट की बिक्री शुरू हो गई है। फैंस BookMyShow जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए टिकट खरीद सकते हैं। टिकट विंडो खुलते ही आधी से ज्यादा सीट बुक दिखा रही है वहीं वेबसाइट भी हैंग हो गई। जिससे क्रिकेट प्रेमी अब बेचैन नजर आ रहे हैं।

What's your reaction?

Related Posts

दिग्गज क्रिकेटर ने एक टीनेजर समेत 11 महिलाओं का किया यौन उत्पीड़न! गंभीर आरोपों पर क्रिकेट जगत में फैली सनसनी

नई दिल्ली : वेस्टइंडीज की नेशनल टीम में शामिल एक युवा क्रिकेटर पर यौन उत्पीड़न…

1 of 5