खेल

IPL 2026 : बेंगलुरु से छिनी फाइनल की मेजबानी, अहमदाबाद में होगा खिताबी मुकाबला, आखिरी वक्त पर क्यों बदला शेड्यूल, जानें पूरी कहानी

मुंबई/बेंगलुरु : BCCI ने आईपीएल 2026 के प्लेऑफ और फाइनल का आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया है। इस घोषणा के साथ ही एक बड़ा विवाद भी खड़ा हो गया है, क्योंकि बीसीसीआई ने फाइनल की मेजबानी बेंगलुरु से वापस लेकर अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम को सौंप दी है। खिताबी मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा।

इस वजह से बदला शेड्यूल

नियमों के अनुसार, फाइनल आमतौर पर डिफेंडिंग चैंपियन के घरेलू मैदान पर होता है, जिसे देखते हुए बेंगलुरु को प्रबल दावेदार माना जा रहा था। हालांकि, बीसीसीआई ने स्पष्ट किया कि स्थानीय संघ और प्रशासन की कुछ मांगें बोर्ड के प्रोटोकॉल के दायरे से बाहर थीं, जिसके कारण स्थान बदलना पड़ा। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स इसे टिकट विवाद से भी जोड़कर देख रही हैं।

आईपीएल 2026 प्लेऑफ का पूरा शेड्यूल

इस बार प्लेऑफ मुकाबले तीन अलग-अलग शहरों में आयोजित किए जाएंगे:-

IPL 2026 : क्वालिफायर-1 (26 मई): हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला। यहां शीर्ष दो टीमें भिड़ेंगी। एलिमिनेटर (27 मई): न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़ (मुल्लांपुर)। तीसरे और चौथे स्थान की टीमों के बीच टक्कर होगी।

IPL 2026 : क्वालिफायर-2 (29 मई): न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़ (मुल्लांपुर)। क्वालिफायर-1 की हारने वाली टीम और एलिमिनेटर की विजेता के बीच मैच होगा।

IPL 2026 : फाइनल (31 मई): नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद। सीजन का महामुकाबला दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में होगा।

What's your reaction?

Related Posts

2027 वर्ल्ड कप के पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, दिग्गज ओपनर ने क्रिकेट से लिया सन्यास, क्या IPL भी नहीं खेलेंगे?

नई दिल्ली : टीम इंडिया के दिग्गज ओपनर बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल…

CG News : आयुष पांडे के बाद छत्तीसगढ़ के एक और खिलाड़ी का टीम इंडिया में चयन, श्रीलंका दौरे के लिए टीम का ऐलान

रायपुर : भारतीय क्रिकेट बोर्ड की महिला चयन समिति ने श्रीलंका दौरे पर होने वाले…

मैच शुरू होने से ठीक पहले टीम के कोच का निधन, तैयारी करवाते समय मैदान पर गिरे, क्रिकेट जगत में पसरा सन्नाटा

नई दिल्ली : बांग्लादेश प्रीमियर लीग यानी बीपीएल के एक मैच से ठीक पहले एक टीम के…

1 of 5