खेल

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तारीखों का ऐलान, इस दिन से शुरू होगा टूर्नामेंट, जानिए कब होगी भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत

मुंबई : टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इस बार का विश्व कप भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जाना है। टी20 वर्ल्ड कप-2026 की शुरुआत सात फरवरी से होगी जबकि फाइनल मैच आठ मार्च को खेला जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप के मैच कुल सात स्टेडियम में होगे। भारत के पांच शहर और श्रीलंका के दो शहरों के तीन स्टेडियम मेजबानी करेंगे। इनमें अहमदाबाद, चेन्नई, नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, कोलंबो, कैंडी शामिल है।

15 फरवरी को भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला

भारतीय क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप में अपना पहला मुकाबला 7 फरवरी को खेलती हुई नजर आएगी। इस दिन भारत और यूएई के बीच मैच खेला जाएगा। ये मैच मुंबई में होना तय हुआ है। भारतीय टीम अपना दूसरा मैच 12 फरवरी को खेलेगी, जब उसका मैच नामीबिया से होगा। भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 15 फरवरी को खेला जाएगा। ये मैच भारत में नहीं होगा, बल्कि इसके लिए टीम इंडिया को श्रीलंका जाना होगा। पाकिस्तानी टीम अपने सारे मैच श्रीलंका में ही खेलती हुई नजर आएगी। भारतीय टीम अपना आखिरी ग्रुप मैच 18 फरवरी को नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलती हुई दिखाई देगी।

भारत के ग्रुप में कौन-कौन? पूरा शेड्यूल

भारत, पाकिस्तान, USA, नीदरलैंड्स और नामीबिया को एक ही ग्रुप में रखा गया है। भारत अपना पहला मैच 7 फरवरी को USA के साथ खेलगा, जो मुंबई में होगा। भारत का दूसरा मैच 12 फरवरी को नामीबिया, तीसरा 15 फरवरी को पाकिस्तान और चौथा लीग मैच 18 फरवरी को नीदरलैंड्स के खिलाफ होगा।

  • भारत बनाम USA – 7 फरवरी (मुंबई)
  • भारत बनाम नामीबिया – 12 फरवरी (दिल्ली)
  • भारत बनाम पाकिस्तान – 15 फरवरी (कोलंबो)
  • भारत बनाम नीदरलैंड्स – 18 फरवरी (अहमदाबाद)

4 ग्रुप में बांटी गई 20 टीमें

  1. ग्रुप ए- भारत, पाकिस्तान, यूएसए, नीदरलैंड्स और नामीबिया
  2. ग्रुप बी- ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, आयरलैंड, जिम्बाब्वे और ओमान
  3. ग्रुप सी- इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, नेपाल और इटली
  4. ग्रुप डी- न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान, कनाडा और यूएई

What's your reaction?

Related Posts

IND vs SA ODI : अगर आप भी नहीं खरीद पाए भारत – दक्षिण अफ्रीका मैच की टिकट तो मत होइए निराश …. यहां फ्री में देखें Live

रायपुर : भारतीय टीम और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मैच आज 3 दिसंबर को नवा…

टीम इंडिया को जीत दिलाने के बाद भी कप्तान हरमनप्रीत ने मांगी माफी, जानिए क्यों झूलन गोस्वामी से कही ये बात

मुंबई : भारतीय महिला टीम ने रविवार को इतिहास रच दिया। टीम ने वर्ल्ड कप के फाइनल…

1 of 2