खेल

IND vs WI : तीसरे वनडे में हार के बाद टीम इंडिया को एक और झटका, ICC ने ले लिया ये तगड़ा एक्शन, इस वजह से वेस्टइंडीज पर भी हुई कार्रवाई

नई दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने न्यू चंडीगढ़ में तीसरे वनडे के दौरान धीमी ओवर गति के लिए भारत और वेस्टइंडीज पर सोमवार को जुर्माना लगाया। भारत पर जहां मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया, वहीं वेस्टइंडीज पर 10 प्रतिशत जुर्माना लगा जिसमें दोनों टीम को निर्धारित ओवर गति से क्रमशः चार और दो ओवर कम पाया गया।

मैच रेफरी प्रकाश भट्ट ने शनिवार को मैच के बाद यह जुर्माना लगाया। आईसीसी ने एक बयान में कहा, ‘‘दोनों कप्तानों ने अपराध स्वीकार कर लिए और प्रस्तावित जुर्माने को स्वीकार कर लिया है जिससे औपचारिक सुनवाई की कोई जरूरत नहीं थी।’’ ये आरोप मैदानी अंपायर जयरामन मदनगोपाल और सैम नोगाज्स्की, तीसरे अंपायर शरफुद्दौला इब्ने शाहिद और चौथे अंपायर वीरेंद्र शर्मा ने लगाए थे।

वेस्टइंडीज अंतिम वनडे में पहले ही तीन मैच की सीरीज गंवा चुका था, लेकिन उसने भारत दौरे के वनडे चरण का समापन शानदार अंदाज में किया। शाई होप के नाबाद 162 रन की मदद से वेस्टइंडीज ने पुरुष वनडे में अपने सबसे बड़े 352 रन के लक्ष्य को हासिल किया। अब दोनों टीमें पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज पर ध्यान केंद्रित करेंगी जो मंगलवार को लखनऊ में शुरू होगी।

What's your reaction?

Related Posts

दिग्गज क्रिकेटर ने एक टीनेजर समेत 11 महिलाओं का किया यौन उत्पीड़न! गंभीर आरोपों पर क्रिकेट जगत में फैली सनसनी

नई दिल्ली : वेस्टइंडीज की नेशनल टीम में शामिल एक युवा क्रिकेटर पर यौन उत्पीड़न…

1 of 5