Durg

CG : महापौर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल ठेला दुकानदार धमकाते हुए नजर आ रही वीडियो के सामने आने के बाद लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग शहर में उस समय विवाद की स्थिति बन गई, जब अल्का बाघमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो में महापौर सड़क किनारे ठेला लगाकर व्यवसाय कर रहे एक दुकानदार से तीखे लहजे में बात करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में उनके शब्द और व्यवहार को लेकर अब राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर चर्चा तेज हो गई है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महापौर अलका बाघमार एक ठेला दुकानदार को हटाने को लेकर सख्त लहजे में चेतावनी देती हैं। वे कहती सुनाई देती हैं, “एक आध लगा दूँगी मैं अभी… उधर करो… मेरा हाथ उठ जाएगा ना… 10 बार समझा चुकी हूँ मैं… पागल लगती हूँ क्या मैं? पागल हूँ मैं?” इस बयान के सामने आने के बाद लोगों ने इसे सार्वजनिक पद पर बैठे व्यक्ति के आचरण के अनुरूप नहीं बताया है। बताया जा रहा है कि यह घटना शहर के किसी व्यस्त इलाके की है, जहां सड़क किनारे अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई चल रही थी।

इसी दौरान महापौर मौके पर पहुंचीं और ठेला दुकानदारों को हटाने के निर्देश दिए। हालांकि, इस दौरान उनके द्वारा इस्तेमाल की गई भाषा और अंदाज ने पूरे मामले को विवादित बना दिया है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई यूजर्स ने इसे सत्ता के दुरुपयोग का उदाहरण बताते हुए आलोचना की है, वहीं कुछ लोगों का कहना है कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जरूरी है, लेकिन जनप्रतिनिधियों को संयमित भाषा और व्यवहार बनाए रखना चाहिए।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद दुर्ग म्युनिसिपल कारपोरेशन की कार्यप्रणाली और जनप्रतिनिधियों के आचरण पर भी सवाल उठने लगे हैं। विपक्षी दलों ने भी इस मुद्दे को लेकर प्रतिक्रिया दी है और महापौर से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है। हालांकि, इस मामले में अभी तक महापौर अलका बाघमार की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। यह देखना दिलचस्प होगा कि वे इस विवाद पर क्या स्पष्टीकरण देती हैं और प्रशासन इस पूरे मामले में क्या रुख अपनाता है।

What's your reaction?

Related Posts

CG: इस विश्वविद्यालय के कुलसचिव भूपेन्द्र कुमार कुलदीप गिरफ्तार, महिला कर्मचारी के वेतन से 1.49 लाख गबन का आरोप

दुर्ग :- हेमचंद यादव विश्वविद्यालय (डीयू) के कुलसचिव भूपेन्द्र कुमार कुलदीप को…

CG : जिला अस्पताल में मरीज से 30 कदम दूर था ब्लड बैंक, फिर भी नहीं बच सकी जान, सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं की खुली पोल

दुर्ग : दुर्ग जिला अस्पताल में सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित 20 वर्षीय दीपिका गाड़ा…

CG News : स्कूल के समय में हुआ बदलाव, भीषण ठंड को देखते हुए जारी हुआ आदेश, जानिये कब से कब तक होगा स्कूल का संचालन

दुर्ग : छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 4 डिग्री…

CG Crime : नाबालिग से गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात, 8 साल से कर रहे थे शारीरिक शोषण, दो रेपिस्ट गिरफ्तार 4 फरार

दुर्ग : भिलाई में एक नाबालिग के साथ गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात सामने आयी है।…

1 of 22