Jagdalpur

छत्तीसगढ़ के इस जंगल में चल रही थी चलती-फिरती ड्रग फैक्ट्री, रेड मारने गई पुलिस भी रह गई दंग, इतने करोड़ का माल बरामद

जगदलपुर : देश में गांजा तस्करी के गढ़ के तौर पर पहचान बना चुके ओडिशा से एक बार फिर चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। मलकानगिरी के चित्रकोंडा के घने जंगलों में पुलिस ने ‘चलती-फिरती ड्रग फैक्ट्री’ का पर्दाफाश किया है। कोरापुट रेंज के डीआईजी डॉ. केवी सिंह के नेतृत्व में हुई इस सर्जिकल कार्रवाई में 800 लीटर हशीश ऑयल जब्त किया गया है, जिसकी कीमत करीब 100 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

जंगल में हाईटेक मोबाइल यूनिट

यह कोई साधारण तस्करी नहीं, बल्कि जंगल के भीतर सेटअप की गई हाईटेक मोबाइल यूनिट थी, जहां गांजे को प्रोसेस कर इंटरनेशनल मार्केट के लिए हशीश ऑयल तैयार किया जा रहा था। मौके से 50 किलो गांजा और ऑयल बनाने के अत्याधुनिक उपकरण भी बरामद हुए हैं, जो इस बात का संकेत हैं कि यह नेटवर्क कितना संगठित और बड़ा है चौंकाने वाली बात ये है कि पूरी यूनिट को इस तरह डिजाइन किया गया था कि जरूरत पड़ने पर इसे मिनटों में समेटकर दूसरी लोकेशन पर शिफ्ट किया जा सके।

तस्कर फरार

हालांकि, पुलिस की दबिश की भनक लगते ही तस्कर जंगल की आड़ लेकर फरार हो गए, जिससे इस नेटवर्क की जड़ें और गहरी होने की आशंका और मजबूत हो गई है। मलकानगिरी-कोरापुट बेल्ट लंबे समय से देश में गांजा और उससे जुड़े उत्पादों का बड़ा हॉटस्पॉट बना हुआ है, जहां से देशभर में सप्लाई की जाती है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : प्रेमी को घर बुलाकर प्रेमिका ने चाकू से किया हमला, पत्थर से सिर कुचलने के बाद कुएं में फेंका, मौत

जगदलपुर : सोशल मीडिया में लगातार घटनाएं देखने को मिल रही हैं कि आये दिन लड़कियाँ…

CG Breaking : 36 घंटे बाद मिली सब इंस्पेक्टर की डेड बॉडी, महाशिवरात्रि के दिन से थे गायब जाने कैसे हुआ हादसा

जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग से एक दुखद खबर सामने आई है। जगदलपुर में तैनात…

CG – मानवता हुई शर्मसार : नाबालिग को पेड़ से बंधक बनाकर बेरहमी से की पिटाई जाने क्या है पूरा मामला ….

जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना इलाके में एक घिनौनी घटना सामने…

CG News : छत्तीसगढ़ में बस मालिकों ने बढ़ाया किराया, परिवहन विभाग के आदेश से पहले खुद से कर दी 30 प्रतिशत की वृद्धि

जगदलपुर : पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों का असर अब बस यात्रियों की जेब पर भी…

CG News : “तुम्हे ACB से पकड़वा दूंगा” रिटायर अफसर को ACB की धमकी देकर ठगे लाखों रुपये, पुलिस ने शातिर को पकड़ा

जगदलपुर : एसीबी से पकड़वाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने वाले कारोबारी को गिरफ्तार…

CG Breaking : कांग्रेस नेत्री का इस्तीफा पार्टी महामंत्री कमल झज्ज ने पद छोड़ा, इस्तीफा में इन कारणों का दिया हवाला

जगदलपुर : बस्तर कांग्रेस से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है। कांग्रेस नेत्री ने अपना…

1 of 5