Durg

CG : बारिश में एक पैर पर खड़े होकर अतिथि शिक्षकों का अनोखा प्रदर्शन, 22 जिलों में पढ़ाई ठप होने का प्रदर्शनकारी कर रहे दावा

दुर्ग : छत्तीसगढ़ में नियमितीकरण, 12 महीने के सेवाकाल और सम्मानजनक वेतन वृद्धि की मांग को लेकर अतिथि शिक्षकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल लगातार तेज होती जा रही है। आंदोलन के छठे दिन सोमवार को दुर्ग में शिक्षकों ने मूसलाधार बारिश के बीच एक पैर पर खड़े होकर अनोखा प्रदर्शन किया और सरकार से अपनी मांगें पूरी करने की अपील की।

दुर्ग बना आंदोलन का सबसे बड़ा केंद्र

शिक्षा मंत्री के गृह जिला दुर्ग में आंदोलन सबसे ज्यादा प्रभावी नजर आ रहा है। यहां करीब 1500 से अधिक अतिथि शिक्षक धरने पर बैठे हैं। प्रदर्शनकारी शिक्षकों का कहना है कि इस बार वे अपनी मांगें पूरी हुए बिना आंदोलन समाप्त नहीं करेंगे।

बारिश भी नहीं डिगा सकी हौसला

तेज बारिश के बावजूद शिक्षक धरना स्थल पर डटे रहे। उन्होंने एक पैर पर खड़े होकर सांकेतिक प्रदर्शन किया और कहा कि चाहे कितनी भी मुश्किलें आएं, वे अपने अधिकारों की लड़ाई से पीछे नहीं हटेंगे। आंदोलनकारियों का कहना है कि उनका उद्देश्य केवल रोजगार की सुरक्षा, सम्मानजनक वेतन और पूरे साल का सेवाकाल सुनिश्चित कराना है।

22 जिलों में शिक्षा व्यवस्था प्रभावित

अतिथि शिक्षकों की हड़ताल का असर अब प्रदेशभर में दिखाई देने लगा है। हड़ताल के चलते 22 जिलों में सरकारी स्कूलों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। कई स्कूलों में कक्षाएं नियमित रूप से संचालित नहीं हो पा रही हैं, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है।

ये हैं प्रमुख मांगें

अतिथि शिक्षक सरकार से मुख्य रूप से इन मांगों को पूरा करने की मांग कर रहे हैं—

  • नियमितीकरण
  • 12 महीने का सेवाकाल
  • सम्मानजनक वेतन वृद्धि
  • रोजगार की सुरक्षा शिक्षकों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

What's your reaction?

Related Posts

CG : नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने पति पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का लगाया आरोप

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से नवविवाहिता के फांसी लगाकर आत्महत्या करने का…

CG Crime : कांवड़ यात्रा में मचा हड़कंप महिला पर फेंका तेजाब, बेटी – बेटा भी हुए घायल, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग : सावन के पवित्र महीने में कांवड़ यात्रा के दौरान दुर्ग जिले से दिल दहला…

CG News : स्कूल के समय में हुआ बदलाव, भीषण ठंड को देखते हुए जारी हुआ आदेश, जानिये कब से कब तक होगा स्कूल का संचालन

दुर्ग : छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 4 डिग्री…

छत्तीसगढ़ में 10 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, SAGES में Recruitment का तरीका बदला, शिक्षा मंत्री यादव ने खुद दी जानकारी

दुर्ग : छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की भर्ती को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव…

CG : बाल संप्रेक्षण गृह में अपचारी बालक के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के आरोप में अधिकारी गिरफ्तार

दुर्ग : राज्य की इंडस्ट्रियल सिटी कहे जाने वाले दुर्ग भिलाई में क्राइम का ग्राफ…

CG News : छत्तीसगढ़ में अफ्रीकन स्वाइन फीवर की पुष्टि, तड़प – तड़पकर 300 से अधिक सूअरों की मौत, मांस नहीं खाने की सलाह

दुर्ग : छत्तीसगढ़ में जानलेवा अफ्रीकन स्वाइन फीवर (ASF) की पुष्टि हुई है। दुर्ग…

1 of 22