Durg

CG News : स्वाइन फ्लू का पहला केस 2 साल की बच्ची निकली पॉजिटिव …

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में बरसाती सीजन में स्वाइन फ्लू का पहला मामला सामने आया है। जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती 2 साल 11 माह की बच्ची में एच1एन1 वायरस की पुष्टि हुई है। इस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। डॉक्टरो के अनुसार, बच्ची को दो दिनों तक तेज बुखार और फ्लू जैसे लक्षणों के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन डॉक्टरो की जांच और टेस्ट रिपोर्ट में बच्ची एच वन एनवन से संक्रमित पाई गई। फिलहाल निजी अस्पताल में बच्चे का इलाज विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में किया जा रहा है।

दुर्ग के सिविल सर्जन डॉ. आशीष कुमार मिंज के अनुसार बच्ची को करीब दो दिन पहले तेज बुखार और दूसरे फ्लू जैसे लक्षणों के बाद अस्पताल लाया गया था। लक्षणों को देखते हुए डॉक्टरों को स्वाइन फ्लू होने की आशंका जताई। इसके बाद बच्ची की आरटी-पीसीआर जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट में एच1एन1 वायरस की पुष्टि हुई। रिपोर्ट मिलते ही घर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम बच्ची की जांच रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उसके घर और आसपास के इलाके में निगरानी बढ़ा दी है। टीम घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ले रही है।

बच्ची के परिवार के दूसरे सदस्यों के भी सैंपल लिए गए हैं, जिससे यह पता लगाया जा सके कि परिवार में कोई संक्रमित तो नही है। स्वास्थ्य विभाग अब बच्ची के संपर्क में आए लोगों की जानकारी भी जुटा रहा है। ताकि संक्रमण के संभावित फैलाव को शुरुआती स्तर पर ही रोका जा सके।विभाग का कहना है कि फिलहाल स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। डॉक्टरों के अनुसार, 5 साल से कम उम्र के बच्चे फ्लू की वजह से गंभीर बीमारी के ज्यादा खतरे वाले समूह में आते हैं। फ्लू का संक्रमण खांसने, छींकने और बात करने के दौरान निकलने वाले छोटे कणों से एक व्यक्ति से दूसरे तक पहुंच सकता है। बंद और भीड़ वाली जगहों पर इसके फैलने का खतरा बढ़ सकता है।

What's your reaction?

Related Posts

CG : नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने पति पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का लगाया आरोप

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से नवविवाहिता के फांसी लगाकर आत्महत्या करने का…

CG Crime : कांवड़ यात्रा में मचा हड़कंप महिला पर फेंका तेजाब, बेटी – बेटा भी हुए घायल, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग : सावन के पवित्र महीने में कांवड़ यात्रा के दौरान दुर्ग जिले से दिल दहला…

CG News : स्कूल के समय में हुआ बदलाव, भीषण ठंड को देखते हुए जारी हुआ आदेश, जानिये कब से कब तक होगा स्कूल का संचालन

दुर्ग : छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 4 डिग्री…

छत्तीसगढ़ में 10 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, SAGES में Recruitment का तरीका बदला, शिक्षा मंत्री यादव ने खुद दी जानकारी

दुर्ग : छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की भर्ती को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव…

CG Crime : फिल्मी अंदाज में अपहरण 6 नाबालिगों ने दो युवकों को 5 घंटे तक घुमाया, कैश के साथ एकाउंट से भी लूटे पैसे …

दुर्ग/भिलाई : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 6 नाबालिगों ने फिल्मी अंदाज में दो…

CG : बाल संप्रेक्षण गृह में अपचारी बालक के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के आरोप में अधिकारी गिरफ्तार

दुर्ग : राज्य की इंडस्ट्रियल सिटी कहे जाने वाले दुर्ग भिलाई में क्राइम का ग्राफ…

1 of 22