Raipur

CG Breaking : नकटी बुलडोजर एक्शन पर भड़के सांसद बृजमोहन, कार्रवाई को बताया गलत … जानें क्या कहा?

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पास नकटी गांव में अतिक्रमण की कार्रवाई को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। विपक्ष लगातार बीजेपी सरकार पर हमले कर रहा है। वहीं, अब BJP सांसद बृजमोहन अग्रवाल का बड़ा बयान सामने आया है। सांसद ने नकटी गांव में बारिश के समय हुई इस कार्रवाई को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि कुछ उत्साही अधिकारी की वजह से राज्य सरकार की छवि ख़राब हुई है।

सांसद का कहना है कि इस कार्रवाई मामले में उनके पत्र का मंत्री OP चौधरी से जवाब नहीं मिला है। आपको बता दें कि कार्रवाई के एक दिन पहले ही नोटिस मिलने पर नकटी के ग्रामीणों ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल से मुलाक़ात कर घर तोड़ने पर रोक लगाने की गुहार लगाईं थी। वहीं, सांसद ने भी ग्रामीणों को आश्वासन दिया था कि बरसात तक कोई तोड़फोड़ नहीं होगी। उन्होंने कहा था कि प्रशासन और ग्रामीणों के बीच का रास्ता निकालने की कोशिश की जा रही है।

80 मकानों पर चला बुलडोजर

बता दें कि 29 जून को रायपुर प्रशासन ने नकटी गांव में अतिक्रमण की कार्रवाई की थी। प्रशासन ने यहां बुलडोजर कार्रवाई करते हुए 80 घर तोड़ दिए। जिसके बाद लोग खुले में रहने को मजबूर हैं। अब इस मामले में विपक्ष सरकार पर हमलावर है। वहीं प्रशासन का कहना है कि अवैध जमीन पर किए गए अतिक्रमण पर कार्रवाई की गई है।

What's your reaction?

Related Posts

Gold Silver Price : माह के पहले दिन लोगों को मिली बड़ी खुशखबरी औंधे मुंह गिरे सोने – चांदी के दाम गोल्ड 1.11 लाख के करीब

रायपुर : इन दिनों सोना और चांदी दोनों धातुओं के दाम में उथल-पुथल मचा हुआ है। दो…

छत्तीसगढ़ में तीन जेल प्रहरी बर्खास्त प्रदेश के सबसे चर्चित मामले के आरोपी को दे रहे थे VIP ट्रीटमेंट वीडियो वायरल

रायपुर : प्रदेश के बहुचर्चित छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग घोटाले के मामले में जेल में…

खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, उपचार और सुरक्षा के दिए निर्देश

रायपुर : सरगुजा जिले के दरिमा क्षेत्र में खुले खेत में असहाय अवस्था में मिली…

वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तारीखों का ऐलान, 2 अक्टूबर से शुरू होगा मुकाबला, इस दिन होगी भारत और पाकिस्तान की भिडंत

नई दिल्ली : अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट क्लब ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल जारी…

1 of 146