ब्रेकिंग न्यूज़

IAS Transfer : एक और बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, बदले गए कई जगहों के कमिश्नर और कलेक्टर, एक साथ इतने अफसर इधर से उधर

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने अपने प्रशासनिक महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया है। राज्य सरकार ने एक साथ 15 आईएएस और एचसीएस अधिकारियों का तबादला किया है। जारी आदेश के मुताबिक संजय जून को फरीदाबाद मंडल का आयुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं रवि प्रकाश गुप्ता को गुरुग्राम मंडल और राजीव रत्ता को करनाल मंडल का आयुक्त बनाया गया है।

धीरेंद्र खड़गटा को नगर निगम फरीदाबाद का आयुक्त तथा फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया है। इसके अलावा सत्येंद्र दुहन को नगर निगम रोहतक का आयुक्त नियुक्त करने के साथ जिला नगर आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। सलोनी शर्मा को नगर निगम करनाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। सचिन गुप्ता को रोहतक का उपायुक्त और अपराजिता को कैथल का उपायुक्त नियुक्त किया गया है।

वहीं अभिषेक सिवाच को बहादुरगढ़ का एसडीएम बनाया गया है। एचसीएस अधिकारियों में तरुण कुमार पवारिया को महेंद्रगढ़ में अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुशील कुमार-चतुर्थ को यमुनानगर जिला परिषद का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एवं डीआरडीए का सीईओ नियुक्त किया गया है। गौरव चौहान को पंचकूला में भूमि अर्जन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

What's your reaction?

Related Posts

मोदी सरकार के …. इस मंत्री ने दिया इस्तीफा, राज्यसभा की सदस्यता भी छोड़ने का किया ऐलान, बताई बड़ी वजह

नई दिल्ली : मोदी सरकार में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल, मुरुगन ने…

DA HIKE : महंगाई भत्ता बढ़ाये जाने का आदेश जारी 55 से बढ़कर हुआ 58 फ़ीसदी अब कर्मचारियों की जमकर मनेगी दिवाली..

नई दिल्ली : पिछले दिनों केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को बड़े सौगात देते हुए…

CG IAS Transfer Breaking : छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, बदले गए इस जिले के कलेक्टर, 14 IAS अफसर इधर से उधर

रायपुर : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। यहां एक साथ 14…

CG Breaking : लाल आतंक को बड़ा झटका; 1.5 करोड़ के मोस्ट वांटेड नक्सली भूपति समेत 60 नक्सलियों ने किया सरेंडर

रायपुर : अपना अस्तित्व बचाने की लड़ाई लड़ रहे नक्सल संगठन को आज बड़ा झटका लगा है।…

1 of 27