Raipur

CG News : महानदी की लहरों में मौत का रहस्य : घाट पर तैरता मिला अज्ञात शख्स का शव, इलाके में सनसनी

रायपुर : राजधानी रायपुर से लगे आरंग विधानसभा के समीप ग्राम कुरूद में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने महानदी के गहरे पानी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरते हुए देखा। देखते ही देखते घाट पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही आरंग पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला। प्रारंभिक जांच के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 40 से 50 वर्ष के बीच आंकी गई है,  मृतक ने लाल कत्था रंग का टी-शर्ट और काला रंग का पैंट पहना हुआ है।

शिनाख्त की कोशिशें जारी

पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस फिलहाल आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है ताकि मृतक की पहचान की जा सके।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : फिल्मी स्टाइल में लूट बदमाशों ने चॉइस सेंटर संचालक से छीने 1.50 लाख, लेकिन भागते समय जो हुआ… उड़ गए सबके होश

रायपुर : राजधानी रायपुर के अभनपुर-राजिम मार्ग पर आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो…

CG News : गरमी, परीक्षा व कॉपी जांच को लेकर कई जिलों में स्कूल का समय बदला, देखिये अलग-अलग जिलों से जारी आदेश

रायपुर : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में स्कूल के समय में बदलाव किया गया है। कहीं गरमी…

1 of 70