Janjgir - Champa

CG Crime : संदिग्ध हालात में नवविवाहिता की मौत, पति पर मारपीट और हत्या का आरोप

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले के राहौद से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां 19 वर्षीय नवविवाहिता अंजलि निर्मलकर ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना 11 तारीख की बताई जा रही है। मृतका के परिजनों ने इसे आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या का मामला बताते हुए ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतका की मां का कहना है कि घटना वाली रात करीब 8 से 9 बजे के बीच अंजलि मोबाइल पर रोते हुए बात कर रही थी और बता रही थी कि उसका पति उसके बाल पकड़कर मारपीट कर रहा है। वह काफी डरी हुई थी और बार-बार अपने मायके वालों को तुरंत लेने आने की गुहार लगा रही थी। परिजनों के पास उस बातचीत की वॉइस रिकॉर्डिंग भी होने का दावा किया गया है। परिजनों का आरोप है कि शिकायत लेकर जब वे शिवरीनारायण थाना पहुंचे और मारपीट की जानकारी दी, तब भी पुलिस ने कोई त्वरित कार्रवाई नहीं की। इधर घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजन दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है। अब देखना होगा कि जांच में यह मामला आत्महत्या का साबित होता है या परिजनों के आरोपों के मुताबिक हत्या का।

What's your reaction?

Related Posts

CG : इंस्टाग्राम पर युवती की आपत्तिजनक फोटो-वीडियो पोस्ट कर मांगे 70 हजार रुपये, मुख्य आरोपी बिहार से गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा : सोशल मीडिया के जरिए युवती को बदनाम कर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह…

CG Breaking : तालाब में नर कंकाल मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, एक साल से लापता युवक के रूप में हुई पहचान

जांजगीर-चांपा : जिले के राहौद नगर पंचायत में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तालाब…

CG News : गैंगरेप-हत्या मामले में बड़ा फैसला, दो दोषियों को 4-4 बार उम्रकैद, कोर्ट ने सुनाई कड़ी सजा

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा में गैंगरेप, हत्या और लूट के एक सनसनीखेज मामले में…

CG : शराबी दूल्हे को लौटा दी थी बारात … फिर अचानक उसी के साथ हुई शादी! 7 दिन बाद ऐसा क्या हुआ कि बदल गया पूरा फैसला?

जांजगीर : छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में शराब पीकर बारात लाने वाले दूल्हे को सबक…

CG Crime : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, वीडियो कॉल रिकॉर्ड कर करता था ब्लैकमेल, कोलकाता से आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा : जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में इंस्टाग्राम के माध्यम से नाबालिग…

1 of 15