Janjgir - Champa

CG Crime : आपसी विवाद में जानलेवा हमला, पुलिस ने महिला सहित चार आरोपी को किया गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा : जिले के बम्हनीडीह थाना क्षेत्र में हुए प्राणघातक हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते चार लोगों ने मिलकर हत्या की नीयत से पांच लोगों पर हमला किया था, जिसमें सभी को गंभीर चोटें आई थीं। घटना बम्हनीडीह थाना क्षेत्र की है, जहां आरोपियों ने टंगिया और डंडों से लैस होकर पीड़ितों पर हमला कर दिया। हमले में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।

पुलिस जांच में सामने आया कि हमला पूर्व से चली आ रही आपसी रंजिश के कारण किया गया। आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से पीड़ितों को निशाना बनाया और उन पर ताबड़तोड़ वार किए। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी आरोपियों की पहचान की और दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में भरत निराला, कृष्ण कुमार सहिस, बल्लू और गीता निराला शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किए हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुरानी रंजिश की बात स्वीकार की है। पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(3), 109 और 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही, किसी भी प्रकार की अफवाह से बचने की अपील की गई है।

What's your reaction?

Related Posts

CG : इंस्टाग्राम पर युवती की आपत्तिजनक फोटो-वीडियो पोस्ट कर मांगे 70 हजार रुपये, मुख्य आरोपी बिहार से गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा : सोशल मीडिया के जरिए युवती को बदनाम कर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह…

CG Breaking : तालाब में नर कंकाल मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, एक साल से लापता युवक के रूप में हुई पहचान

जांजगीर-चांपा : जिले के राहौद नगर पंचायत में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तालाब…

CG: अश्लील वीडियो देखने वाला हेडमास्टर निलंबित, भेजे गए जेल, स्कूल में पेंट उतारकर कर रहा था घिनौना काम…

जांजगीर-चाम्पा :- पामगढ़ पुलिस ने स्कूल में कपड़े उतारने वाले और छात्रा से छेड़छाड़…

CG : शराबी दूल्हे को लौटा दी थी बारात … फिर अचानक उसी के साथ हुई शादी! 7 दिन बाद ऐसा क्या हुआ कि बदल गया पूरा फैसला?

जांजगीर : छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में शराब पीकर बारात लाने वाले दूल्हे को सबक…

1 of 15